वायरल

शेरों का झुंड नदी किनारे खा रहा था खाना, तभी एक मगरमच्छ ने किया उन पर हमला फिर… (Watch Viral Video)

एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नदी किनारे कुछ शेर खाना खा रहे थे और उसी दौरान एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया. वीडियो में शेरों का एक झुंड नदी के किनारे अपने शिकार को खा रहा है और एक मगरमच्छ उन पर हमला करने के लिए घात लगाए बैठा है. वह खाना खा रहे शेरों पर हमला करता है फिर जो होता है वो वाकई हैरान करने वाला है.

शेरों का झुंड नदी किनारे खा रहा था खाना, तभी एक मगरमच्छ ने किया उन पर हमला फिर… (Watch Viral Video)
शेरों के झुंड पर मगरमच्छ ने किया हमला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अगर शेर (Lion) जंगल का राजा होता है तो मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का सिकंदर माना जाता है. शेर और मगरमच्छ दोनों ही अपने-अपने इलाके के सबसे शक्तिशाली जानवर माने जाते हैं, जो पलभर में अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. क्या आपने कभी यह सोचा है कि जब मगरमच्छ और शेर (Crocodile Vs Lion) का आमना-सामना हो जाए तो दोनों में से जीत किसकी होगी? इसी तरह का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नदी किनारे कुछ शेर खाना खा रहे थे और उसी दौरान एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया. वीडियो में शेरों का एक झुंड (Group of Lions) नदी के किनारे अपने शिकार को खा रहा है और एक मगरमच्छ उन पर हमला करने के लिए घात लगाए बैठा है.

धीरे-धीरे खूंखार मगरमच्छ नदी के बाहर आता दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही वो शेरों पर हमला करने की कोशिश करता है वैसे ही एक शेर की नजर उस पर पड़ जाती है और वो मगरमच्छ को देखते ही दहाड़ना शुरू कर देता है. शेर को दहाड़ते देख झुंड के बाकी शेर भी मगरमच्छ पर दहाड़ने लगते हैं. यह भी पढ़ें: शिकार करने के इरादे से जब शेरनी ने हाथी पर किया हमला, फिर जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

आखिरकार, शेरों के झुंड को आक्रामक होते देख मगरमच्छ के हौसले पस्त हो जाते हैं और हार मानकर वो फिर से पानी में जाने को मजबूर हो जाता है. इस वीडियो को ट्विटर यूजर नाजी अल तखीम ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- शेर बनाम मगरमच्छ, स्मार्ट रहें. बहरहाल, इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शेर चाहे जंगल में रहे या कहीं और, राज हमेशा उसी का चलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).