Bahraich Viral Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक बंदर के बच्चे के साथ टाइमपास करने के चलते 6 नर्सों को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर महर्षि बालार्क अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें देखा गया कि ड्यूटी के दौरान कुछ नर्सें बंदर के बच्चे के साथ खेल रही हैं. बैकग्राउंड में 2-4 सेकेंड का म्यूजिक भी बज रहा है. इस पता चलता है कि कोई नर्स रील्स भी देख रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी 6 लापरवाह नर्सों को निलंबित कर दिया. महर्षि बालार्क अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एमएम त्रिपाठी ने बताया कि नर्स अंजलि, किरण सिंह, आंचल शुक्ला, प्रिया रिचर्ड, पूनम पांडे और संध्या सिंह को स्त्री रोग व प्रसूति विभाग को सौंपा गया था. इन नर्सों ने अस्पताल की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया. इसलिए इन्हें 5 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था. महाराजा सुहेलदेव स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य संजय खत्री ने कहा कि पांच सदस्यीय समिति घटना की जांच कर रही है. जांच पूरी होने तक नर्सों को निलंबित रखा जाएगा.
बंदर के बच्चे के साथ टाइमपास करने वाली 6 नर्सें निलंबित
#उत्तर_प्रदेश के #बहराइच सरकारी महिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सें बंदर से खेल रही थीं। वीडियो वायरल हुई तो सभी को निलंबित कर दिया गया। #viralvidio pic.twitter.com/Hg7VVwuIh3
— KAMLESH BHATT कमलेश भट्ट (@kamleshcbhatt) July 9, 2024













QuickLY