देश

VIDEO: बाइक सवार 3 युवक डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे, 2 की मौत, वीडियो में देखें खौफनाक हादसा

फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ड्यूक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद बाइक पर सवार तीन युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए.

VIDEO: बाइक सवार 3 युवक डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे, 2 की मौत, वीडियो में देखें खौफनाक हादसा

विशाखापत्तनम: NAD फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार ड्यूक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद बाइक पर सवार तीन युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए. इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया.

यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि बाइक अत्यधिक गति से फ्लाईओवर पर जा रही थी, तभी वह डिवाइडर से टकरा गई और तीनों युवक नीचे गिर गए.

यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है. फ्लाईओवर और पुलों पर गति सीमा का पालन करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है.

अधिक खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े - ➡️ LatestLY Hindi WhatsApp Channel

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).