24-Carat Gold Biscuit: सऊदी अरब की शादी में मेहमानों को बांटे गए '24 कैरेट सोने के बिस्कुट'? वायरल वीडियो का चौंकाने वाला सच आया सामने
सऊदी अरब की एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें दूल्हे के परिवार को सोने की ईंट जैसे दिखने वाले उपहार बांटे जा रहे हैं. हालांकि, सच्चाई यह है कि ये असल सोना नहीं बल्कि एक खास तरह की मिठाई है.
24-Carat Gold Biscuit or Chocolate: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों सऊदी अरब (Saudi Arab) की एक शादी (wedding) का 33 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने नेटिजन्स के बीच बहस छेड़ दी है. वीडियो में दावा किया गया कि दुल्हन के भाई ने दूल्हे के परिवार के सदस्यों को उपहार के रूप में '24 कैरेट सोने के बिस्कुट' (24-Carat Gold Biscuit) भेंट किए हैं. इस दृश्य को देखकर लोग दंग रह गए और इसे 'शाही फिजूलखर्ची' से लेकर "दिखावा" तक करार देने लगे, लेकिन जब इस वीडियो की गहराई से जांच की गई, तो मामला कुछ और ही निकला. यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या 85 वर्षीय करोड़पति Samuel Whitmore ने 25 वर्षीय माया से की लास वेगास में शादी? जानें वायरल सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल क्लिप में अच्छी पोशाक पहने पुरुषों का एक समूह एक समारोह में बैठा नजर आता है. तभी एक व्यक्ति चमकती हुई पीली छड़ों (Bars) से भरा डिब्बा लेकर आता है और मेहमानों को एक-एक कर वह 'बिस्कुट' बांटने लगता है। ट्विटर (X) पर @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'सऊदी अरब में एक शादी में, दुल्हन का भाई दूल्हे के परिवार को 24 कैरेट सोने के बिस्कुट उपहार में दे रहा है.'
‘24 कैरेट सोने का बिस्किट या चॉकलेट?’
इंटरनेट पर छिड़ी बहस
महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 3.7 लाख से ज्यादा बार देखा गया. भारत जैसे देशों में, जहाँ शादियों में कपड़े या आभूषण देने की परंपरा है, वहां कई मेहमानों को सीधे 'सोने की ईंटें' बांटने के विचार ने लोगों को हैरत में डाल दिया. कुछ यूजर्स ने इसे सऊदी अरब की अमीरी से जोड़ा, तो कुछ ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया.
सोना नहीं, 'मीठा' है- असली सच
जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, कई स्थानीय यूजर्स और विशेषज्ञों ने सच्चाई से पर्दा उठाया। असल में, ये 24 कैरेट सोने के बिस्कुट नहीं थे, बल्कि लग्जरी चॉकलेट्स थीं. मध्य पूर्व (Middle East) में 'पाची' (Patchi) जैसे हाई-एंड ब्रांड्स ऐसी चॉकलेट बनाते हैं जिन्हें सोने के वर्क (Gold Foil) में इस तरह लपेटा जाता है कि वे असली सोने की ईंट जैसी दिखें.
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया, 'भाई, ये सोना नहीं है, ये खाने वाले सोने के वर्क में लिपटी चॉकलेट्स हैं. वह बुजुर्ग कोई धन इकट्ठा नहीं कर रहे थे, बल्कि सऊदी कॉफी के साथ अपने 'शुगर रश' का इंतजाम कर रहे थे. यह एक क्लासिक वेडिंग फ्लेक्स (दिखावा) है, लेकिन यह फोर्ट नॉक्स (सोने का भंडार) जैसा कुछ नहीं है.' यह भी पढ़ें: Jaipur Lakhi Mela 2026: जब 'हलवाई' बनी जेसीबी मशीन! 651 क्विंटल चूरमा बनाने का वीडियो हुआ वायरल
सोने के वर्क में लिपटी चॉकलेट्स
मध्य पूर्व की अनूठी परंपरा
सऊदी अरब और खाड़ी देशों में शादियों के दौरान मेहमानों को खजूर, महंगी चॉकलेट और इत्र (अत्तर) भेंट करना एक आम परंपरा है. अक्सर इन उपहारों की पैकेजिंग को बेहद भव्य बनाया जाता है ताकि समारोह की भव्यता बढ़े. यह वीडियो भी इसी तरह की एक 'थीम आधारित' मेहमाननवाजी का हिस्सा था, जिसे सोशल मीडिया पर गलत संदर्भ में पेश किया गया.