लाइफस्टाइल

महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में लगता है कितना समय और क्या है उनका फेवरेट सेक्स पोजीशन, जानिए इन सवालों के जवाब

एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि सेक्स के दौरान महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में औसतन 13 मिनट 25 सेकेंड का समय लगता है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि करीब 90 फीसदी महिलाएं सेक्स के दौरान पुरुष पार्टनर के ऊपर रहना पसंद करती हैं.

महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में लगता है कितना समय और क्या है उनका फेवरेट सेक्स पोजीशन, जानिए इन सवालों के जवाब
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Unsplash)

महिलाओं में ऑर्गेज्म (Orgasm) के कई प्रकार के होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स (Sex) के दौरान एक महिला को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में कितना समय लगता है? एक अध्ययन (Study) में खुलासा हुआ है कि सेक्स के दौरान महिलाओं को ऑर्गेज्म तक पहुंचने में औसतन 13 मिनट 25 सेकेंड का समय लगता है. संभोग सुख (orgasmic latency) के बारे में जानने के लिए एक अध्ययन किया गया, जिसमें उत्तेजना (Arousal) और ऑर्गेज्म (Climax) तक पहुंचने के औसत समय को दर्ज किया गया. इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि हर छह में से एक महिला सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंच ही नहीं पाती है.

इस अध्ययन में शामिल महिलाओं के संभोग सुख का पता लगाने के लिए उन्हें स्टॉप वॉच का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया. बेड पर महिलाओं के उत्तेजित हो जाने के बाद इस वॉच को शुरू करने के लिए कहा गया और ऑर्गेज्म तक पहुंचने के बाद इसे बंद करने के लिए कहा गया था. उत्तेजना से ऑर्गेज्म तक पहुंचने का औसतन समय 13 मिनट 25 सेकेंड दर्ज किया गया.

अध्ययन में यह भी पाया गया कि करीब 90 फीसदी महिलाएं सेक्स के दौरान पुरुष पार्टनर के ऊपर रहना पसंद करती हैं और वुमन ऑन टॉप उनका फेवरेट सेक्स पोजीशन (Sex Position) है. करीब 10 में से 9 महिलाओं ने इस बात की ओर संकेत किया कि सेक्स से दौरान उन्हें पुरुष साथी के ऊपर रहना ज्यादा अच्छा लगा. अक्टूबर 2017 और पिछले साल सितंबर में किए गए अध्ययन में 21 देशों की कुल 645 महिलाएं शामिल हुईं. ये सभी महिलाएं या तो शादीशुदा थीं या फिर लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में थीं. यह भी पढ़ें: Flavoured Oral Sex: यह प्रोडक्ट पुरुषों के लिए ओरल सेक्स को बना देगा और भी मजेदार

बताया जाता है कि इस अध्ययन में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 30 साल थी. द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भारत के कडावे इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की टीम ने कहा कि अध्ययन में शामिल महिलाओं की उम्र या फिर वो कितने समय से अपने साथी के साथ रिलेशनशिप में रही हैं. इसका ऑर्गेज्म तक पहुंचने के समय पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन इन दोनों अध्ययनों के निष्कर्ष के अनुसार, महिलाओं को सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचने में 13 मिनट और 25 सेकेंड का औसतन समय लगता है.

गौरतलब है कि ऑर्गेज्म से जुड़े एक और पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है और वो है फेक ऑर्गेज्म (Fake Orgasm). दरअसल, कई महिलाएं सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती हैं, लेकिन अपने पुरुष साथी को खुश करने के लिए फेक ऑर्गेज्म का दिखावा करती हैं. इसके अलावा इस अध्ययन में यह भी खुलासा हुआ है कि कई महिलाएं सेक्स के दौरान मास्टरबेशन (Masturbation) करना बेहद पसंद करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2019 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).