देश

Girl Dance At Kolkata Airport: रील बनाने के लिए महिला ने कोलकाता एयरपोर्ट पर ही दीपिका के गाने पर किया डांस, अब नेटिज़न्स जमकर कर रहें है ट्रोल-Video

एक महिला ने कोलकाता के एयरपोर्ट पर ही दीपिका पादुकोन के ' लवली ' गाने पर डांस करना शुरू कर दिया. आप देख सकते है की इंस्टाग्राम पर रील डालने के लिए वीडियो कंटेंट क्रिएटर महिला ने ये किया. आप देख सकते है की ,' एयरपोर्ट पर बैठे बाकी के लोग उसे चुपचाप देख रहे और असहज महसूस कर रहे है.

Girl Dance At Kolkata Airport: रील बनाने के लिए महिला ने कोलकाता एयरपोर्ट पर ही दीपिका के गाने पर किया डांस, अब नेटिज़न्स जमकर कर रहें है ट्रोल-Video
Credit -Instagram

कोलकाता के एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो दीपिका पादुकोन का गाना ' लवली ' पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है. इस कंटेंट क्रिएटर का नाम सहेली रुद्र है और इनके इंस्टाग्राम पर 9 के करीब फॉलोअर्स है. इस कंटेंट क्रिएटर ने शाहरुख़ खान की हैप्पी न्यू ईयर फिल्म के एक गाने पर ये डांस किया है.

इन्होने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है की ' गिरते -गिरते बच गई. इसमें इन्हें 6 हजार लाइक्स और कमेंट्स आएं है. कुछ दिनों में देखने में आया है की कंटेंट क्रिएटर्स भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जैसे मार्केट्स, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी रील बना रहे है. कुछ लोग तो लोकल ट्रेन , बस और फ्लाइट्स में भी रील बनाते है, वो ये भी नहीं सोचते की इसके कारण दुसरे यात्रियों को परेशानी होगी. ये भी पढ़े :XXX MMS वीडियो न्यूज के बाद गुनगुन गुप्ता का हरियाणवी गाने पर डांस क्लिप हुआ वायरल (Watch Instagram Post)

देखें वीडियो :

इस वीडियो को देखने के बाद अब नेटिज़न्स का गुस्सा इस कंटेंट क्रिएटर पर टूट पड़ा है. लोग इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है और कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा है की ,' डांस ये कर रही है , और शर्म मुझे आ रही है.एक दूसरे यूजर ने लिखा, ' डांस के बाद उन लोगों को कैसे संभालें जो आपको घूरते हैं? यह बहुत शर्मनाक है. एक अन्य यूजर ने कहा, “एयरपोर्ट? लेकिन हवाई अड्डे पर क्यों?”

हालांकि कुछ लोग उनका समर्थन भी कर है है. एक यूजर ने लिखा है की ,' आप बहुत अच्छा कर रही हैं. पब्लिक प्लेस पर स्टंट करना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर गरिमा और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है.नियमों को बरकरार रखते हुए, हम न केवल अपने प्रति सम्मान दिखाते हैं बल्कि एक ऐसा वातावरण भी बनाते हैं जहां दूसरे हमारे साथ सम्मान से पेश आते हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).