सपने में दुल्हन, अप्सरा या अभिनेत्री आदि का दिखना क्या दर्शाता है? जानें स्वप्न शास्त्र की क्या है व्याख्या?

आज हम कुछ ऐसे सपनों की बात करेंगे, जिसमें किसी अजनबी से आपकी मुलाकात होती है, जिसमें कभी भिखारी तो कभी खूबसूरत हीरोईन, कभी वेश्या तो कभी सुहागन महिला हो सकती है. आखिर इस तरह के सपनों का हमारे जीवन से क्या ताल्लुक हो सकता है आइये जानें ऐसे सपनों पर स्वप्न शास्त्र की व्याख्या क्या है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सपने हमारे जीवन का अहम् हिस्सा होते हैं, शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसने कभी सपने ना देखे हों. इन सपनों का हमारे जीवन में क्या महत्व होता है? स्वप्न शास्त्र कहता है कि हम जब कोई सपना देखते हैं तो वह किसी ना किसी रूप में हमारे आने वाले जीवन के प्रभावित होने के संकेत स्वरूप होता है. आज हम कुछ ऐसे सपनों की बात करेंगे, जिसमें किसी अजनबी से आपकी मुलाकात होती है, जिसमें कभी भिखारी तो कभी खूबसूरत हीरोईन, कभी वेश्या तो कभी सुहागन महिला हो सकती है. आखिर इस तरह के सपनों का हमारे जीवन से क्या ताल्लुक हो सकता है आइये जानें ऐसे सपनों पर स्वप्न शास्त्र की व्याख्या क्या है. यह भी पढ़ें: World Sparrow Day 2023: कब है विश्व गौरैया दिवस? जानें इसका इतिहास, उद्देश्य एवं गौरैया संरक्षण के उपाय!

लाल कपड़ों में सजी दुल्हन दिखे तो!

यदा कर्मसु काम्येषु स्त्रियं स्वप्नेषुपश्यति

समृद्धिं तत्र जानीयात् तस्मिन् स्वप्ननिदर्शने.

अर्थात यदि सपने में लाल जोड़ों में सोलह श्रृंगार किये दुल्हन दिखाई दे तो, नींद टूटने पर किचिंत भयभीत ना हों, क्योंकि यह शुभ एवं समृद्धि का संकेत माना जा सकता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना यह दर्शाता है कि आपके जीवन में शीघ्र ही कोई बड़ा आर्थिक लाभ का अवसर मिलने वाला है, इसलिए अगर इस तरह का कोई प्रपोजल आये तो उस पर गंभीरता से मनन कर, उसे हाथ से जाने ना दें.

सपने में भीख मांगती महिला का दिखना!

सपने में अगर कोई महिला आपके सामने आकर भीख मांगती है, तो इस सपने से आप विचलित तो हो सकते हैं, लेकिन अगर स्वप्न शास्त्र की बात मानें तो यह सपना आपके लिए शुभता का प्रतीक साबित हो सकता है. ऐसा कहा जाता है कि भीख मांगती महिला या पुरुष का सपने में आना आपको शीघ्र ही कहीं से धन-लाभ की संभावना प्रबल हो सकती है. कुछ नहीं तो आपका रुकी हुई बड़ी धनराशि भी प्राप्त हो सकती है.

सपने में अभिनेत्री दिखे तो!

हर व्यक्ति का कोई ना कोई हीरोइन रोल मॉडल होती है. जो उसके जेहन में अक्सर आती है. अगर सपने में कोई ऐसी हीरोइन आपसे मिलती है, तो यह भी आपके साथ कुछ सकारात्मक होने का संकेत देती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह आपकी किसी महत्वकांक्षा के पूरी होने का प्रतीक हो सकता है. इसका एक आशय यह भी हो सकता है कि आप निकट भविष्य में कोई बड़ी कमाई करने वाले हैं, जो आपकी पूरी जीवन शैली को बदल सकता है. ऐसे में हर लेन-देन को गंभीरता से लें.

सपने में किसी वेश्या का दिखना

सपने में अगर आप खुद को किसी वेश्या के अड्डे पर देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह का सपना युवाओं के लिए शुभ हो सकता है, लेकिन वृद्ध लोगों के लिए इस तरह का सपना सेहत पर बुरा असर डालने वाला होता है. वही किसी मर्ज का शिकार हो सकता है, उसे अपने खान-पान और व्यवहार आदि पर ध्यान देना देना चाहिए.

सपने में स्वर्गलोक की किसी अप्सरा का दिखना!

सोते हुए अगर सपने में स्वर्गलोक में नृत्य करती अप्सरा अथवा परी दिखे तो यह सपना आपके लिए काफी सुखद परिस्थितियां लाने वाला साबित हो सकता है. या तो आपको किसी माध्यम से विपुल धन की प्राप्ति होगी या फिर घर-परिवार अथवा दफ्तर में चल रहा वाद-विवाद खत्म हो सकता है. जरूरत है आपके द्वारा सकारात्मक रवैया रखने का.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs West Indies 3rd ODI Match Dream11 Prediction: मुल्लांपुर में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी बेस्ट फैंटेसी टीम

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Dream11 Prediction: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम