क्रिकेट

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए भी बेहद अहम रहने वाला है. टीम इंडिया लगातार शानदार फॉर्म में है और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में लगातार नौ मुकाबले जीत चुकी है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम बिना कोई क्वार्टरफाइनल मैच खेले अंतिम चार में पहुंची है.

India Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Semi-Final Dream11 Prediction: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम
भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, 2nd Semi-Final Dream11 Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 20 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला निश्शिन (Nisshin) के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Korogi Sports Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम इंडिया क्वार्टरफाइनल में जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है और अब गोल्ड मेडल बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं बांग्लादेश महिला टीम चीन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंची है. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Women's Cricket Semi Final Schedule: एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल की चारों टीमें हुईं तय, जानें कब-किसके बीच होगा मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला फैंटेसी क्रिकेट खेलने वाले यूजर्स के लिए भी बेहद अहम रहने वाला है. टीम इंडिया लगातार शानदार फॉर्म में है और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में लगातार नौ मुकाबले जीत चुकी है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम बिना कोई क्वार्टरफाइनल मैच खेले अंतिम चार में पहुंची है. ऐसे में सही खिलाड़ियों का चयन आपकी Dream11 टीम को मजबूत बना सकता है.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला हेड टू हेड (IND-W vs BAN-W Head To Head)

भारत महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच अब तक कुल 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ तीन मुकाबलों में सफलता मिली है. एशियन गेम्स 2023 के सेमीफाइनल में भी भारत ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था. इसके अलावा भारत फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नौ टी20 मुकाबले जीत चुका है.

टीम इंडिया को स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़ अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम निगार सुल्ताना, शोभना मोस्टारी, नाहिदा अख्तर और मरूफा अख्तर पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला पिच रिपोर्ट (IND-W vs BAN-W Pitch Report)

निश्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार मानी जा रही है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिल सकती है, जबकि बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने के बाद बड़े शॉट खेलने में आसानी होगी. अनुशासित गेंदबाजी और सही लाइन-लेंथ इस विकेट पर सफलता की कुंजी होगी.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला ड्रीम11 टीम सुझाव (IND-W vs BAN-W Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष, निगार सुल्ताना

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, शोभना मोस्टारी

ऑलराउंडर: हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, शॉर्ना अख्तर

गेंदबाज: श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, नाहिदा अख्तर

कप्तान (Captain): स्मृति मंधाना

उपकप्तान (Vice Captain): दीप्ति शर्मा.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND-W vs BAN-W Top Fantasy Picks)

स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने से सिर्फ नौ रन दूर हैं. शेफाली वर्मा तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती हैं. श्री चरणी ने क्वार्टरफाइनल में जापान के खिलाफ 4/10 का शानदार प्रदर्शन किया था और इस मुकाबले में भी बड़ा असर डाल सकती हैं. वहीं दीप्ति शर्मा अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से फैंटेसी टीम के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs BAN-W Playing Prediction)

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुणालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा.

बांग्लादेश महिला: दिलारा अख्तर, जुइरिया फ़िरदौस (विकेटकीपर), शोभना मोस्टारी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शारमिन अख्तर, शॉर्ना अख्तर, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मरूफा अख्तर.

नोट: भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2026 07:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).