Asian Games 2026 Women's Cricket Semi Final Schedule: एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल की चारों टीमें हुईं तय, जानें कब-किसके बीच होगा मुकाबला
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम महज 57 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की बदौलत सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
Asian Games 2026 Women's Cricket Semi Final Schedule: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इन चारों टीमों के बीच फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: IND W vs BAN W Semi Final: कितनी तारीख को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जापान की टीम महज 57 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की बदौलत सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. दूसरी ओर पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से मात दी. वहीं बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिला.
एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट सेमीफाइनल का शेड्यूल (Asian Games 2026 Women's Cricket Semi Final Schedule)
एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर (रविवार) को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन (Korogi Sports Park, Nisshin) में खेले जाएंगे.
सेमीफाइनल-1: पाकिस्तान महिला बनाम श्रीलंका महिला – सुबह 5:30 बजे (IST)
सेमीफाइनल-2: भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला – सुबह 10:30 बजे (IST)
किन टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह?
भारत
बांग्लादेश
पाकिस्तान
श्रीलंका
अगर भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी सेमीफाइनल जीतने में सफल रहते हैं तो एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट के फाइनल में एक और भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला देखने को मिल सकता है.
भारतीय महिला टीम का स्क्वाड (India Women's Squad)
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल.
श्रीलंका महिला टीम का स्क्वाड (Sri Lanka Women's Squad)
इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, कौशानी नुथ्यांगना.
बांग्लादेश महिला टीम का स्क्वाड (Bangladesh Women's Squad)
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना.
पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वाड (Pakistan Women's Squad)
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, एयमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2026 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

