Simple Exercises for Better Eyesight: सिर्फ 5 से 10 मिनट रोज करें ये योगासन और प्राणायाम, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मिलेंगे चमत्कारी फायदे
लंबे स्क्रीन टाइम के कारण आंखों की कमजोरी और थकान आम हो गई है. भस्त्रिका प्राणायाम, त्राटक ध्यान, आंख घुमाना, पलकें झपकाना और पामिंग जैसे योग अभ्यासों को रोज़ाना केवल 5-10 मिनट करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, थकान और तनाव घटता है और दृष्टि में सुधार आता है.
Simple Exercises for Better Eyesight: कोमल, संवेदनशील और शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो दुनिया की खूबसूरती से रूबरू कराने वाली आंखों का नाम लेना लाजिमी है. आज के समय में हम घंटों स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, ऐसे में आंखों की कमजोरी और थकान आम समस्या बन चुकी है. लेकिन, केवल 5 से 10 मिनट के योगासन और प्राणायाम से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ भी रखने में मदद करते हैं. आंखों के लिए भस्त्रिका प्राणायाम बेहद फायदेमंद होता है. इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया होती है. इसे एक बार में 2 से 3 मिनट ही करना चाहिए.
भस्त्रिका आंखों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है, जिससे दृष्टि साफ होती है और आंखों की थकान दूर होती है. त्राटक एक ध्यान तकनीक है, जिसमें किसी बिंदु जैसे मोमबत्ती की लौ या सर्कल को बिना पलक झपकाए देखा जाता है. इसे शांत जगह पर करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार इसे नियमित रूप से करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एकाग्रता बढ़ती है और दृष्टि अच्छी होती है. इसे करने के बाद आंखें बंद कर कुछ मिनटों के लिए आराम करना चाहिए. आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना भी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इस आसान में आंखों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और गोलाकार घुमाना चाहिए. यह भी पढ़े: Morning Coffee Benefits: सुबह की कॉफी महिलाओं को रखती है तेज और तंदुरुस्त; Harvard स्टडी का बड़ा खुलासा
इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तनाव कम होता है और रक्त संचार भी बेहतर बनता है. आंखों के लिए एक और आसान अभ्यास है आंखों की पलकों को झपकाना। लैपटॉप, डेस्कटॉप पर काम या मोबाइल चलाने के दौरान हम अक्सर कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखें सूख जाती हैं। हर 20-30 सेकंड में 10 बार तेजी से पलकें झपकाएं. यह आंखों को नमी देता है और सूखेपन से बचाता है। हथेली से आंख ढंकना (पामिंग): अपनी हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर हल्के से रखें. 1-2 मिनट तक गहरी सांस लें. यह आंखों को आराम देता है और तनाव कम करता है. अपने दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखना चाहिए. इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है. इस प्रक्रिया को 5 से 10 मिनट के लिए करना चाहिए, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

