लाइफस्टाइल

September 2024 Vrat Tyohar: गणेशोत्सव और श्राद्ध जैसे महोत्सव के साथ तमाम पर्वों से युक्त होगा सितंबर माह! देखें संपूर्ण सूची!

साल 2024 का नौवां माह सितंबर शुरू होने वाला है. मासिक शिवरात्रि से शुरू होकर मासिक शिवरात्रि पर ही खत्म होने वाले इस माह में हरतालिका तीज, ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव, 15 दिनों का पितृपक्ष, ईद-ए-मिलाद समेत कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं.

September 2024 Vrat Tyohar: गणेशोत्सव और श्राद्ध जैसे महोत्सव के साथ तमाम पर्वों से युक्त होगा सितंबर माह! देखें संपूर्ण सूची!
September 2024

साल 2024 का नौवां माह सितंबर शुरू होने वाला है. मासिक शिवरात्रि से शुरू होकर मासिक शिवरात्रि पर ही खत्म होने वाले इस माह में हरतालिका तीज, ग्यारह दिवसीय गणेशोत्सव, 15 दिनों का पितृपक्ष, ईद-ए-मिलाद समेत कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ रहे हैं. ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर माह में बहुत शुभ ग्रह गोचर के भी निर्माण होने से इस माह को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइये देखते हैं इस माह पड़ने वाले व्रतों, पर्वों, जयंतियों एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवसों की सिलसिलेवार सूची

सितंबर 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्यौहार एवं दिवस विशेष की सूची

01 सितंबर 2024, रविवार मासिक शिवरात्रि, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

02 सितंबर, 2024, सोमवार पिठौरी अमावस्या, विश्व नारियल दिवस

04 सितंबर, 2024, बुधवार चंद्र दर्शन

05 सितंबर, 2024, गुरुवार वाराह जयंती, शिक्षक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस

06 सितंबर, 2024, शुक्रवार हरतालिका तीज

07 सितंबर, 2024, शनिवार वरद चतुर्थी, गणेशोत्सव

08 सितंबर, 2024, रविवार ऋषि पंचमी, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, विश्व फिजिकल थेरेपी दिवस

09 सितंबर, 2024, सोमवार सूर्य षष्ठी

10 सितंबर, 2024, मंगलवार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस, दादा दादी दिवस

11 सितंबर, 2024, बुधवार महालक्ष्मी व्रत, राधाष्टमी, स्मरण दिवस, विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस

13 सितंबर, 2024, शुक्रवार अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस

14 सितंबर, 2024, शनिवार पार्श्व एकादशी, राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस

15 सितंबर, 2024, रविवार ओणम, प्रदोष व्रत, इंजीनियर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस

16 सितंबर, 2024, सोमवार मीलाद उन-नबी, कन्या संक्रांति, विश्वकर्मा जयंती, विश्व ओजोन दिवस

17 सितंबर, 2024, मंगलवार पूर्णिमा व्रत, गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी), विश्व रोगी सुरक्षा दिवस

18 सितंबर, 2024, बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा, प्रतिपदा श्राद्ध, महालय श्राद्ध पक्ष, विश्व बांस दिवस

20 सितंबर, 2024, शुक्रवार संकष्टी गणेश चतुर्थी

21 सितंबर, 2024, शनिवार भरणी श्रद्धा, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, विश्व अल्जाइमर दिवस

22 सितंबर, 2024, रविवार विश्व नदी दिवस, रोज डे (कैंसर रोगियों के कल्याण से संबंधित)

23 सितंबर, 2024, सोमवार रोहिणी व्रत, अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

24 सितंबर, 2024, मंगलवार श्री महालक्ष्मी व्रत समाप्त, कालाष्टमी , मध्य अष्टमी

25 सितंबर, 2024, बुधवार अविधवा नवमी, विश्व फार्मासिस्ट दिवस. विश्व अंत्योदय दिवस

26 सितंबर, 2024, गुरुवार विश्व गर्भनिरोधक दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस

27 सितंबर, 2024, शुक्रवार विश्व पर्यटन दिवस, गूगल जन्म वर्षगांठ

28 सितंबर, 2024, शनिवार इंदिरा एकादशी, विश्व रेबीज दिवस

29 सितंबर, 2024, रविवार माघ श्रद्धा, प्रदोष व्रत, विश्व हृदय दिवस

30 सितंबर, 2024, सोमवार मास शिवरात्रि, अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).