अगस्त महीने में होंगे रक्षाबंधन और नागपंचमी जैसे बड़े पर्व, त्योहारों की लिस्ट देखे एक नजर में.
श्रावण अथवा सावन हिन्दू पंचांग के मुताबिक वर्ष का पांचवां महीना होता है जोकि ईस्वीं कैलेंडर के जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है. सबसे अहम बात यह है कि इस माह में अनेक महत्त्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं.
नई दिल्ली: हिन्दू पंचांग के अनुसार अगस्त का महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है. बता दें कि श्रावण महीना भगवान शिवजी का प्रिय मास है. श्रावण अथवा सावन हिन्दू पंचांग के मुताबिक वर्ष का पांचवां महीना होता है जोकि ईस्वीं कैलेंडर के जुलाई या अगस्त माह में पड़ता है. सबसे अहम बात यह है कि इस माह में अनेक महत्त्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं. जिसमें 'हरियाली तीज', 'रक्षा बन्धन', 'नाग पंचमी' आदि शामिल हैं. इसी महीने तुलसीदास और कल्कि जयंती भी मनाई जाएगी. आइए देखते हैं अगस्त महीने के पूरे व्रत-त्योहार की लिस्ट...
-अगस्त 2018 के व्रत-त्योहार
4 अगस्त 2018: कालाष्टमी व्रत पूजा
6 अगस्त 2018: दूसरा सावन सोमवार व्रत
7 अगस्त 2018: कामिका एकादशी
7 अगस्त 2018: मंगला गौरी व्रत
9 अगस्त- 2018: प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि व्रत
11 अगस्त- 2018: श्रावण अमावस्या और हरियाली अमावस्या
12 अगस्त 2018: चंद्र दर्शन और सिंजारा
13 अगस्त 2018 : हरियाली तीज, तीसरा सावन सोमवार व्रत
14 अगस्त 2018: विनायकी चतुर्थी, मंगला गौरी व्रत
15 अगस्त 2018:नागपंचमी
16 अगस्त 2018: कल्की जयंती, स्कंद षष्ठी व्रत
17 अगस्त 2018: गोस्वामी तुलसीदास जयंती, सूर्य संक्रांति
20 अगस्त 2018 - सावन का चौथा सोमवार व्रत
22 अगस्त 2018: पुत्रदा एकादशी
24 अगस्त 2018: ओणम
25 अगस्त 2018: शनिवार - ऋग्वेद उपाकर्म
26 अगस्त 2018: श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन
29 अगस्त 2018: कजरी तीज
30 अगस्त 2018: संकष्टी चतुर्थी
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

