Prayagraj Bade Hanuman Mandir: प्रयागराज में आस्था का एक और खूबसूरत दृश्य सामने आया है. इस साल भी गंगा और यमुना नदियों का पवित्र जल बड़े हनुमान जी के मंदिर तक पहुंचा और गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान का प्राकृतिक अभिषेक किया. शनिवार दोपहर बाद जलस्तर बढ़ने के चलते लेटे हनुमान जी के मंदिर में नदियों का जल भर गया, जिसे भक्त आस्था की एक अलौकिक परंपरा मानते हैं. स्थानीय लोगों का मानना है कि हर साल सावन में मां गंगा और यमुना खुद चलकर हनुमान जी का दर्शन करने आती हैं और उन्हें स्नान कराकर आशीर्वाद लेती हैं. यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं.
प्राकृतिक रूप से होने वाला यह ‘जल-अभिषेक’ हर साल श्रद्धा और विश्वास की मिसाल बन जाता है.
गंगा-यमुना ने किए बड़े हनुमान जी के दर्शन
प्रयागराज में गंगा और यमुना ने इस वर्ष भी बड़े हनुमान जी का अभिषेक किया है, बड़े हनुमान मंदिर के गर्भगृह में गंगा और यमुना नदियों का जल पहुंचा.कल दोपहर बाद गर्भ गृह में गंगा और यमुना नदियों का जल प्रवेश कर गया. मां गंगा और यमुना हर साल बड़े हनुमान जी को अभिषेक कराने आती हैं. pic.twitter.com/hT7jD7QRfW
— Vineet G 🇮🇳 (@aapka_vineet) July 15, 2025
लेटे हनुमान तक पहुंची गंगा
प्रयागराज में लेटे हनुमान तक पहुंची गंगा…#Hanuman #Prayagraj pic.twitter.com/xB47JdWXRn
— Upmita Vajpai (@upmita) July 15, 2025












QuickLY