Prayagraj Shocker: एक दुसरे का हाथ पकड़कर प्रेमी जोड़े ने नदी में लगाई छलांग, प्रयागराज से यमुना ब्रिज का दिल दहलानेवाला वीडियो आया सामने;VIDEO
प्रयागराज से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जहांपर एक प्रेमी जोड़े ने ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि कुछ देर इन्होने बातचीत की और उसके बाद ये कदम उठाया.
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जहांपर एक प्रेमी जोड़े ने ब्रिज से यमुना नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि कुछ देर इन्होने बातचीत की और उसके बाद ये कदम उठाया. बता दें की जिस समय इन्होंने ब्रिज से छलांग लगाई तो और भी लोग ब्रिज पर मौजूद. इससे पहले की किसी को कुछ समझ में आता, दोनों ब्रिज पर चढ़े और कूद गए. बताया जा रहा है की इस घटना के बाद कीडगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक नदी में खोजबीन की गई. लेकिन दोनों का पता नहीं चला.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Khushi75758998 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Varanasi Shocker: आत्महत्या के लिए गंगा नदी के पुल से शख्स ने लगाई छलांग, NDRF की टीम ने बचाई जान, वाराणसी का वीडियो आया सामने;VIDEO
ब्रिज से प्रेमी जोड़े ने लगाई छलांग
प्रयागराज - यमुना ब्रिज से युवक-युवती ने लगाई छलांग
दोनों के नदी में कूदने का वीडियो वायरल
यमुना नदी से युवती का बैग बरामद हुआ है pic.twitter.com/m3sZ6McXiL
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) July 12, 2025
वीडियो में कैद हुई घटना
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पहले पुल की रेलिंग पर चढ़ते हैं और फिर एक ही समय में नदी में कूद जाते हैं. यह सब कुछ अचानक हुआ, जिससे राहगीरों को कुछ समझने या रोकने का मौका तक नहीं मिला.
खोजबीन जारी
जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जल पुलिस की टीम मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची. साथ ही कीडगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया गया. गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है.घटना स्थल के पास एक स्कूल बैग बरामद हुआ है, जिसमें से एक मार्कशीट मिली.इसमें एक युवती का नाम है.पता मेजा तहसील के सिरसा गांव का बताया गया है. पुलिस अब इसी जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क करने में जुटी है.घंटों की तलाश के बाद भी अभी तक युवक और युवती का कोई सुराग नहीं मिला है. जल पुलिस और गोताखोर लगातार तलाशी अभियान में लगे हैं. स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और हर कोण से घटना की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है.
आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:
Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

