News

Varanasi Shocker: आत्महत्या के लिए गंगा नदी के पुल से शख्स ने लगाई छलांग, NDRF की टीम ने बचाई जान, वाराणसी का वीडियो आया सामने;VIDEO

सावन के महीने में नदी घाटों पर जमकर श्रद्धालुओं की भीड़ है. वाराणसी के घाटों पर भी एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, ताकि कोई हादसा होने पर तुरंत बचाव किया जा सके. ऐसा ही एक हादसा वाराणसी में सामने आया है.

Varanasi Shocker: आत्महत्या के लिए गंगा नदी के पुल से शख्स ने लगाई छलांग, NDRF की टीम ने बचाई जान, वाराणसी का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@VistaarNews)

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: सावन के महीने में नदी घाटों पर जमकर श्रद्धालुओं की भीड़ है. वाराणसी के घाटों पर भी एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, ताकि कोई हादसा होने पर तुरंत बचाव किया जा सके. ऐसा ही एक हादसा वाराणसी में सामने आया है. जहांपर एक शख्स ने आत्महत्या करने के इरादे से वाराणसी की गंगा नदी में छलांग लगा दी. इसी दौरान मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने शख्स को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Hapur Live Suicide: हापुड़ में 70 फीट ऊंचे पुल से युवती ने लगाई छलांग, पानी कम होने से बच गई जान; सुसाइड की कोशिश का VIDEO वायरल

शख्स ने लगाई गंगा नदी में छलांग

एनडीआरएफ की टीम ने दिखाई मुस्तैदी

घटना सुबह संत रविदास घाट की है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में बहने लगा. घाट पर मौजूद एनडीआरएफ की जल-पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरबोट के जरिए उसे बीच धारा से खींचकर बाहर निकाला.रेस्क्यू के तुरंत बाद एनडीआरएफ टीम ने युवक को घाट पर लाकर प्राथमिक उपचार दिया.मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और टीम के साहस और तत्परता की जमकर तारीफ की.

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर से खतरा बढ़ा

बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी की वजह से गंगा का जलस्तर तेजी से ऊपर आ गया है.परिणामस्वरूप कई घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और एक घाट से दूसरे घाट तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).