त्योहार

Fasts & Festivals of July 2023: जुलाई में शिव-भक्तों पर होगी भगवान शिव की कृपा! जानें इस माह के व्रत एवं पर्वों की सूची!

भगवान शिव के भक्तों के लिए यह माह विशेष महत्वपूर्ण होने वाला है. सुप्रसिद्ध कांवर यात्रा भी इस माह शुरू होगी. इसके साथ ही इस माह विश्व जनसंख्या दिवस, राष्ट्रीय कारगिल दिवस, बाल गंगाधर जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस की भी धूम रहेगी.

Fasts & Festivals of July 2023: जुलाई में शिव-भक्तों पर होगी भगवान शिव की कृपा! जानें इस माह के व्रत एवं पर्वों की सूची!
पूजा- पाठ ( Photo Credit: Pixabay)

Fasts & festivals of July 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का सातवां महीना जुलाई 2023 व्रत-त्योहार एवं ग्रह-नक्षत्रों आदि के लिहाज से खास महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत एवं पर्व पड़ रहे हैं. यह माह आषाढ़ की विदाई और श्रावण के आगमन के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस माह गुरू पूर्णिमा, श्रावण के सोमवार, कोकिला व्रत, हरियाली अमावस्या, अधिमास, चातुर्मास एवं मुहर्रम जैसे व्रत एवं त्यौहार मनाये जायेंगे. बता दें कि इस वर्ष अधिमास के कारण भगवान शिव का सबसे प्रिय श्रावण का महीना 59 दिनों का होगा. यानी भगवान शिव के भक्तों के लिए यह माह विशेष महत्वपूर्ण होने वाला है.

सुप्रसिद्ध कांवर यात्रा भी इस माह शुरू होगी. इसके साथ ही इस माह विश्व जनसंख्या दिवस, राष्ट्रीय कारगिल दिवस, बाल गंगाधर जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिवस की भी धूम रहेगी.

तारीख दिन उपवास एवं पर्व

01 जुलाई 2023, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस

02 जुलाई 2023, रविवार मेला ज्वालामुखी, श्री शिव शयन उत्सव, कोकिला व्रत

03 जुलाई 2023, सोमवार गुरू पूर्णिमा एवं व्यास पूजा

06 जुलाई 2023, गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

07 जुलाई 2023, शुक्रवार नाग पंचमी (बंगाल), विश्व चॉकलेट दिवस

09 जुलाई 2023, रविवार भानु सप्तमी, शीतला अष्टमी

11 जुलाई 2023 मंगलवार विश्व जनसंख्या दिवस, केर पूजा (त्रिपुरा)

12 जुलाई 2023 बुधवार राष्ट्रीय सादगी दिवस, पेपर बैग दिवस

13 जुलाई 2023 गुरुवार कामिका एकादशी

14 जुलाई 2023 शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

15 जुलाई 2023 शनिवार शनि प्रदोष, मासिक शिवरात्रि, विश्व युवा कौशल दिवस

16 जुलाई 2023 रविवार कर्क संक्रांति

17 जुलाई 2023 सोमवार श्रावण अमावस्या, हरियाली अमावस्या, विश्व इमोजी दिवस

18 जुलाई 2023 मंगलवार पुरुषोत्तम (मलमास) प्रारंभ, करि दिवस

20 जुलाई 2023 गुरुवार मुस्लिम मासारंभ प्रारंभ, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस

21 जुलाई 2023 शुक्रवार विनायक चतुर्थी

22 जुलाई 2023, शनिवार विश्व अभिभावक दिवस

23 जुलाई 2023 रविवार बाल गंगाधर जयंती,

26 जुलाई 2023 बुधवार कारगिल दिवस

27 जुलाई 2023 गुरुवार राष्ट्रीय जलपान दिवस

29 जुलाई 2023 शनिवार पद्मिनी (पुरुषोत्तम) एकादशी, मुहर्रम (ताजिया)

30 जुलाई 2023 रविवार प्रदोष व्रत शुक्ल, अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).