महिलाएं क्या चाहती हैं? Sex और बॉयफ्रेंड से लेकर Orgasm तक, Tinder ने दिए सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले इन सवालों के जवाब
महिलाओं को वास्तव में क्या चाहिए? इसका जवाब देने के लिए टिंडर ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में महिलाओं के एक समूह से पूछा गया है कि वास्तव में महिलाएं क्या चाहती हैं. ये सवाल महिलाओं के जीवन, सेक्स, काम, फैशन आदि के एक अलग पहलू से आते हैं.
- Read in
- English
महिलाएं वास्तव में क्या चाहती हैं? (What Women Really Want) ज्यादातर लड़के (Boys) इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाएंगे या फिर उन्हें इसका जवाब पता ही नहीं होगा. बुनियादी चीजों के अलावा लोगों की कई ख्वाहिशें होती हैं जिन्हें वो वास्तव में पूरा करना चाहते हैं. महिलाओं को वास्तव में क्या चाहिए? इसका जवाब देने के लिए टिंडर (Tinder) ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में महिलाओं के एक समूह से पूछा गया है कि वास्तव में महिलाएं क्या चाहती हैं. ये सवाल महिलाओं के जीवन, सेक्स, काम, फैशन आदि के एक अलग पहलू से जुड़े हैं. यह मजेदार वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे ये महिलाओं की वास्तविकता है और ये सवाल हर महिला से जुड़े हो सकते हैं.
टिंडर ने महिलाओं से कई सवाल किए और सभी सवालों की शुरुआत 'महिलाओं को क्या चाहिए...?' यह पूछकर की. लेकिन ये सभी सवाल जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े हुए थे. उन्होंने पूछा कि महिलाएं पुरुषों से क्या चाहती हैं. वो अपने कार्यस्थल से क्या चाहती हैं, क्या पहनना चाहती हैं, बिस्तर पर उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं और आखिर में पूछा जाता है कि वो वास्तव में क्या चाहती हैं. हालांकि सभी सवालों के जवाब काफी न्यायसंगत थे और शायद अधिकांश महिलाओं के जवाब यही होंगे. यह भी पढ़ें: Tinder Date Sex: सेक्स के दौरान लड़की ने लड़के को कहा गला दबाने को, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो
महिलाओं की सेक्स लाइफ से जुड़े कुछ प्रत्यक्ष सवालों के सीधे जवाब मिले. जैसे- महिलाएं बिस्तर पर क्या चाहती हैं? उनमें एक ने ऑर्गेज्म कहा, कपड़ों के बारे में पूछे जाने पर महिलाओं में से एक ने कहा कि वह एक स्ट्रैपलेस ब्रा चाहती है जो रिबकेज में नहीं दिखती.
आप भी देखें वीडियो-
बहराहल, अगर अगली बार कोई पुरुष यह कहता है कि महिलाओं को समझना काफी नामुमकिन है तो उन्हें टिंडर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो दिखाओ. इस वीडियो को देखकर वो भी समझ जाएंगे कि महिलाओं समझना वास्तव में मुश्किल नहीं है, बल्कि हम ऐसा समझते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2020 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

