लाइफस्टाइल

Promise Day 2019: पार्टनर को भेजें ये 5 प्यार भरी शायरी, घोल देगी रिश्ते में मिठास

वैलेंटाइन वीक के 5वें दिन और वेलेंटाइन डे से तीन दिन पहले प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन जोड़े अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं. हर रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका होता है...

Promise Day 2019: पार्टनर को भेजें ये 5 प्यार भरी शायरी, घोल देगी रिश्ते में मिठास
हैप्पी प्रॉमिस डे, (Photo Credit: फाइल फोटो)

Promise Day 2019: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के 5वें दिन और वेलेंटाइन डे (Valentine Day) से तीन दिन पहले प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन जोड़े अपने पार्टनर से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं. हर रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका होता है. रिश्ते में प्यार  बनाए रखने के लिए एक दूसरे की रिस्पेक्ट करना बहुत जरुरी है. एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट और प्यार से पूरी जिंदगी आसानी से गुजर जाएगी.

प्रॉमिस डे के खास मौके पर अपने पार्टनर से कुछ वादे करने चाहिए, ताकि उनका विश्वास आप पर और मजबूत हो जाए. इस दिन आप अपने पार्टनर को खास मैसेजेस और शायरी भेज सकते हैं जो आपके रिश्ते में प्यार और मिठास घोल दे. नीचे लिखी गई पांच शायरी आप अपने पार्टनर को भेज सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2019 Gifts Under Rs 500: वैलेंटाइन डे पर नहीं दे सकते महंगा तोहफा तो आपके लिए यहां है 500 रुपये से भी कम कीमत वाले बेस्ट गिफ्ट्स आइडियाज

कसम है इन सांसों की,

कसम है इस प्यार की,

कि तुझे हर पल मैं दिलो-जान से चाहूंगा.

हैप्पी प्रॉमिस डे.

..............

2- सुना है वो जाते हुए कह गए कि...

अब तो हम सिर्फ तुम्हारे ख्वाबों में आएंगे.

कोई कह दे उनसे कि वो वादा करें,

हम जिंदगी भर के लिए सो जाएंगे.

हैप्पी प्रॉमिस डे.

..............

3- चाहते हैं वो हमसे वैसी चाहत का वादा,

जैसे कि हम उनकी बस जान ही बन जाएं,

ना समेट सकोगी जिसे कयामत तक,

कसम है हम प्यार का ऐसा समंदर बन जाएंगे,

हैप्पी प्रॉमिस डे.

.................

4- किया था वादा आने का, लेकिन निभाना भूल गए,

आग तो लगा दी दिल में, लेकिन बुझाना भूल गए,

वादा है ये तुझसे मेरे सनम, तेरी धड़कनों की कसम,

जब तक मुझमें है जान, मेरा प्यार न होगा कम.

हैप्पी प्रॉमिस डे.

..................

5- हर पल के रिश्ते का वादा है तुमसे,

अपनापन कुछ इतना ज्यादा है तुमसे,

कभी ना सोचना कि भूल जाएंगे तुम्हें,

जिंदगी भर का साथ देंगे ये वादा है तुमसे.

हैप्पी प्रॉमिस डे.

सिर्फ खुशी के पलों में ही नहीं, बल्कि दुख के पलों में पार्टनर का सहारा बनने का प्रॉमिस करें. पार्टनर को बताएं कि जब तक आप उनके साथ हैं उनकी हर परेशानी को अपना मानकर उनकी मदद करेंगे और उनका साथ देंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).