धर्म

October 2022 Vrat And Festivals: महापर्वों के माह अक्टूबर में पड़ेंगे दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली एवं अन्य पर्व, व्रत, जयंतियां! तथा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय दिवस देखें विस्तृत सूची!

इस वर्ष 2022 का अक्टूबर माह साल का एकमात्र ऐसा माह है, जब महोत्सवों का मेला लगेगा. इस माह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव, पांच दिवसीय दीपावली और चार दिवसीय छठ महापर्व पड़ने वाला है, इसके साथ-साथ विजयादशमी, शरद पूर्णिमा, ईद-ए-मिलाद, करवाचौथ व्रत, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, अब्दुल कलाम, जलाराम एवं वल्लभ भाई पटेल जैसी शख्सितयों की जयंतियां भी मनाई जायेंगी.

October 2022 Vrat And Festivals: महापर्वों के माह अक्टूबर में पड़ेंगे दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली एवं अन्य पर्व, व्रत, जयंतियां! तथा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय दिवस देखें विस्तृत सूची!
दिवाली (Photo: Wikimedia Commons)

इस वर्ष 2022 का अक्टूबर माह साल का एकमात्र ऐसा माह है, जब महोत्सवों का मेला लगेगा. इस माह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव, पांच दिवसीय दीपावली और चार दिवसीय छठ महापर्व पड़ने वाला है, इसके साथ-साथ विजयादशमी, शरद पूर्णिमा, ईद-ए-मिलाद, करवाचौथ व्रत, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, अब्दुल कलाम, जलाराम एवं वल्लभ भाई पटेल जैसी शख्सितयों की जयंतियां भी मनाई जायेंगी. इसके अलावा बहुत सारे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी मनाय़े जायेंगे. कहने का आशय यह कि एक-दो दिन अपवाद मान लें तो लगभग हर दिन एक उत्सव हम जरूर मनायेंगे. यहां अक्टूबर 2022 में पड़ने वाले तमाम पर्वों, व्रतों एवं जयंतियों आदि की विस्तृत सूची दी जा रही है.

जानें कब क्या हैं

01 अक्टूबर, 2022, शनिवार, नवरात्रि षष्ठी पूजा, विश्व प्रौढ़ दिवस, विश्व पर्यटन दिवस,

02 अक्टूबर, 2022, रविवार, महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

03 अक्टूबर, 2022, सोमवार, दुर्गाष्टमी, विश्व प्रकृति दिवस

04 अक्टूबर, 2022, मंगलवार, दुर्गा नवमी, विश्व पशु दिवस,

05 अक्टूबर, 2022, बुधवार, सिंदूरखेला, विजयादशमी, दुर्गा-विसर्जन, विश्व शिक्षक दिवस,

06 अक्टूबर, 2022, गुरूवार, पापांकुशा एकादशी,

07 अक्टूबर, 2022, शुक्रवार, प्रदोष व्रत.

08 अक्टूबर, 2022, शनिवार, भारतीय वायु सेना दिवस

09 अक्टूबर, 2022, रविवार, कोजागिरी लक्ष्मी पूजा, शरद पूर्णिमा, ईद-ए-मिलाद, विश्व डाक दिवस सप्ताह

10 अक्टूबर, 2022, सोमवार, कार्तिक मासारंभ, राष्ट्रीय डाक दिवस

11 अक्टूबर, 2022, मंगलवार, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

13 अक्टूबर, 2022, गुरुवार, करवा चौथ व्रत, गणेश संकष्टी चतुर्थी

14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

15 अक्टूबर, 2022, शनिवार, स्कन्द षष्ठी व्रत, विश्व अंध दिवस, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती

17 अक्टूबर, 2022, सोमवार, अहोई अष्टमी व्रत.

21 अक्टूबर, 2022, शुक्रवार, रम्भा एकादशी व्रत.

22 अक्टूबर, 2022, शनिवार, धनत्रयोदशी, यमदीप दान रमा एकादशी (रम्भा एकादशी)

23 अक्टूबर, 2022, रविवार, काली चौदस, हेमंत

24 अक्टूबर, 2022, सोमवार, दीपावली (लक्ष्मी पूजन), सोमवती अमावस्या

25 अक्टूबर, 2022, मंगलवार, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, खंडग्रास सूर्यग्रहण

26 अक्टूबर, 2022, बुधवार, बलिप्रदा, दीपावली पड़वा, गोवर्धन पूजा

27 अक्टूबर, 2022, गुरुवार, रवि-उल, आखिर मासारंभ, भाई-दूज

28 अक्टूबर, 2022, शुक्रवार, विनायक चतु्र्थी व्रत

29 अक्टूबर, 2022, शनिवार, पांडव पंचमी, सौभाग्य पंचमी व्रत.

30 अक्टूबर, 2022, रविवार, छठ महापूजा, विश्व बचत दिवस

31 अक्टूबर, 2022, सोमवार, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, जलाराम जयंती, राष्ट्रीय एकता दिवस

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).