November Festival’s List 2024: नवंबर माह में पड़ रहे हैं अभूतपूर्व पर्व, व्रत, जयंतियां एवं राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय दिवस! देखें पूरी सूची!

हिंदू पंचांग में कार्तिक मास का बड़ा महत्व है. कार्तिक शुक्ल पक्ष के साथ ही नवंबर 2024 की शुरुआत हो रही है. नवंबर मास के महात्म्य का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि इस माह में दिवाली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, छठ पूजा, देव उठनी एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा, तुलसी-विवाह जैसे पवित्र पर्व पड़ रहे हैं, इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होने और शुभ विवाह, मुंडन संस्कार एवं जनेऊ संस्कार जैसे शुभ-मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही कई महान विभूतियों की जयंती एवं महत्वपूर्ण राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय दिवस भी मनाए जाएंगे. आइये देखते हैं नवंबर मास पर्वों, व्रतों, जयंतियों एवं दिवस विशेष की पूरी सूची

नवंबर 2024 के व्रत एवं पर्वों आदि की पूरी सूची..

01 नवंबर 2024, शुक्रवार कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, हरियाणा-पंजाब दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस

02 नवंबर 2024, शनिवार गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, कर्नाटक स्थापना दिवस

03 नवंबर 2024, रविवार भाई दूज, विश्व सैंडविच दिवस

05 नवंबर 2024, मंगलवार वरद चतुर्थी, नहाय खाय, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

06 नवंबर 2024, बुधवार लाभ पंचमी, (पांडव पंचमी), खरना

07 नवंबर 2024, गुरुवार छठ पूजा (सूर्यास्त अर्घ्य), शिशु संरक्षण दिवस, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

08 नवंबर 2024, शुक्रवार छठ पूजा (उषा अर्घ्य), जलाराम जयंती, सहस्त्रबाहु जयंती, विश्व रेडियोग्राफी दिवस

09 नवंबर 2024, शनिवार गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत, उत्तराखंड स्थापना दिवस, विश्व स्वतंत्रता दिवस

10 नवंबर 2024, रविवार अक्षय नवमी, कुष्मांड नवमी, विश्व टीकाकरण दिवस,

11 नवंबर 2024, सोमवार कंस वध, विश्व युद्ध विराम दिवस, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

12 नवंबर 2024, मंगलवार देव उठनी एकादशी, विश्व निमोनिया दिवस,

13 नवंबर 2024, बुधवार प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह, विश्व दयालुता दिवस

14 नवंबर 2024, गुरुवार विश्वेश्वर व्रत, नेहरू जयंती, बैकुंठ चतुर्दशी, विश्व मधुमेह दिवस

15 नवंबर 2024, शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, झारखंड दिवस, बिरसा मुंडा जयंती

16 नवंबर 2024, शनिवार वृश्चिक संक्रांति, राष्ट्रीय प्रेस दिवस

17 नवंबर 2024, रविवार रोहिणी व्रत, लाजपत राय पुण्यतिथि, अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस, राष्ट्रीय मिर्गी दिवस

18 नवंबर 2024, सोमवार सौभाग्य सुंदरी तीज, संकष्टी चतुर्थी

19 नवंबर 2024, मंगलवार विश्व शौचालय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस

21 नवंबर 2024, गुरूवार विश्व टेलीविजन दिवस

22 नवंबर 2024, शुक्रवार काल भैरव जयंती

23 नवंबर 2024, शनिवार कालाष्टमी

24 नवंबर 2024, रविवार कालाष्टमी, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस

25 नवंबर 2024, सोमवार महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस

26 नवंबर 2024, मंगलवार उत्पन्ना एकादशी, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस, भारत का संविधान दिवस

28 नवंबर 2024, गुरुवार प्रदोष व्रत, महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथि, धन्यवाद दिवस

29 नवंबर 2024, शुक्रवार मासिक शिवरात्रि, ब्लैक फ्राइडे

30 नवंबर 2024, शनिवार दर्श अमावस्या

नोटः नवंबर माह के व्रत एवं पर्वों का खास महत्व है. इस महीने कार्तिक माह में गंगा स्नान और दान उत्तम माना जाता है. ये माह भगवान विष्णु के योगमाया से जागने एवं उनकी पूजा के लिए समर्पित होता है.