लाइफस्टाइल

Muharram 2025: मुहर्रम के नायक इमाम हुसैन को न्याय, नेतृत्व और साहस की प्रतिमूर्ति क्यों कहा जाता है?

मुहर्रम इस्लाम के प्रमुख पर्वों में एक है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है. इमाम हुसैन की शहादत को कर्बला की लड़ाई नाम से भी जाना जाता है. यह घटना 680 ईस्वी में इराक के कर्बला में हुई थी, जब इमाम हुसैन, ने तत्कालीन अत्याचारी शासक यजीद के अन्यायपूर्ण शासन को स्वीकारने से इनकार कर दिया था.

Muharram 2025: मुहर्रम के नायक इमाम हुसैन को न्याय, नेतृत्व और साहस की प्रतिमूर्ति क्यों कहा जाता है?

   मुहर्रम इस्लाम के प्रमुख पर्वों में एक है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत की स्मृति में मनाया जाता है. इमाम हुसैन की शहादत को कर्बला की लड़ाई नाम से भी जाना जाता है. यह घटना 680 ईस्वी में इराक के कर्बला में हुई थी, जब इमाम हुसैन, ने तत्कालीन अत्याचारी शासक यजीद के अन्यायपूर्ण शासन को स्वीकारने से इनकार कर दिया था. इसके बाद वह अपने परिवार और साथियों के साथ मदीना से मक्का और फिर कर्बला पहुंचे थे, तभी यजीद की सेना ने उन पर हमला कर दिया. इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने यज़ीद की सेना का बहादुरी से मुकाबला कियालेकिन वे सभी शहीद हो गए.

इमाम हुसैन को इस्लाम का नायक क्यों माना जाता है?

सत्य और न्याय के लिए संघर्ष: इमाम हुसैन ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया. यह भी पढ़ें : Muharram 2025: भारत में मुहर्रम कब है? इसे शोक का दिन क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व, इतिहास एवं सेलिब्रेशन इत्यादि!

बलिदान का प्रतीक: इमाम हुसैन  की शहादत को इस्लाम में बलिदान का प्रतीक माना जाता हैऔर यह मुसलमानों को अन्याय के खिलाफ लड़ने और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है.

  इमाम हुसैन एक गहरी सोच और प्रेरणा का स्रोत हैविशेषकर नेतृत्वनैतिकता और सच्चाई के लिए खड़े होने के संदर्भ में, इसे निम्न बिंदुओं से समझा जा सकता है:

इमाम हुसैन नेतृत्व का आदर्श रूप

इमाम हुसैन (अ.स) इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.व) के नवासे थे. उनका जीवन एक ऐसा मिसाल है, जो केवल सत्ता या बाहरी शक्ति में विश्वास नहीं करताबल्कि नैतिकतासत्य और न्याय को अपना सबसे बड़ा हथियार मानता है. उन्होंने नेतृत्व को सेवा का रूप दियान कि शासन का. उनका नेतृत्व लोगों को जोड़नेउन्हें जागरूक करने और अत्याचार के खिलाफ खड़ा करने पर केंद्रित था.

कर्बला की जंग में उन्होंने दिखा दिया कि एक सच्चा नेता अपने सिद्धांतों के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा सकता हैलेकिन अन्याय के सामने किसी कीमत पर झुक नहीं सकता.

साहस की अद्भुत मिसाल

कर्बला की धरती पर इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने एक विशाल अत्याचारी सेना के खिलाफ खड़े होकर दिखा दिया कि संख्या नहींबल्कि हिम्मत और सच्चाई ही असली ताकत होती है. उन्होंने पानी के बिनाभूखे-प्यासे रहकर भी अत्याचार के आगे सिर नहीं झुकाया. यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार के बलिदान को भी स्वीकार कियालेकिन अन्याय का समर्थन नहीं किया.

न्याय के लिए अद्वितीय संघर्षः

यज़ीद के अत्याचारी शासन के खिलाफ इमाम हुसैन का खड़ा होना केवल एक धार्मिक संघर्ष नहीं थाबल्कि नैतिक न्याय और मानवता के लिए था. उनका उद्देश्य था कि समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना हो. उन्होंने दिखाया कि न्याय की राह कठिन हो सकती हैलेकिन वह अंततः सच्ची विजय दिलाती है.

सत्य के लिए अडिग रहनाः

इमाम हुसैन ने दुनिया को सिखाया कि सच्चाई के लिए खड़ा होना एक मुस्कान के साथ मौत को गले लगाने जैसा हो सकता हैलेकिन यह इतिहास में अमर बना देता है. उन्होंने यह कभी नहीं देखा कि सामने बादशाह है, सेना है या तानाशाह है, उन्होंने बस सही या गलत देखा. उनका यह संघर्ष आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है, वह चाहे किसी भी धर्म या संस्कृति से हो.

   इमाम हुसैन का करबला में बलिदान केवल ऐतिहासिक फैक्ट नहींबल्कि एक शाश्वत संदेश है, कि सच्चाईन्याय और नैतिक नेतृत्व के लिए खड़ा होना ही असली नेतृत्व है. यह एक ऐसा सबक है जो हर व्यक्तिविशेषकर लीडर्सछात्रों और समाज के अगुआओं को सीखना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).