Miss Universe 2019: रैंप पर स्विमशूट पहन वॉक करने आई कई कंटेस्टेंटस के फिसले पैर, एक के पीछे गिरी एक
रैंप पर वॉक के दौरान मिस इंडोनेशिया, मिस मलेशिया, मिस उरुग्वे, मिस न्यूजीलैंड, मिस माल्टा और मिस फ्रांस के पैर फिसल गए.
अमेरिका (America) के अटलांटा में स्थित टायलर पेरी स्टूडियो में ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस यूनिवर्स 2019 (Miss Universe 2019) का आयोजन हुआ. इस नामी खिताब को साउथ अफ्रीका (South Africa) की Zozibini Tunzi ने जीत लिया. जबकि इस कांटेस्ट में इंडिया की तरफ से वर्तिका सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की. हालांकि वो टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाई. लेकिन इस प्रतियोगिता में कुछ ऐसा हुआ जो बेहद ही कम देखने को मिलता है. क्योंकि इस दौरान रैंप वॉक के वक्त कई कंटेस्टेंट्स फर्श पर गिरती दिखाई दी. दरअसल स्विमसूट राउंड में बिकिनी पहन वॉक करती कई कंटेस्टेंटस के पैर फिसले. जिसके पीछे की वजह फ्लोर का गीला होना बताया गया. जो बेशक ऑर्गेनाइजर के चेहरे लाल करने के लिए काफी था.
रैंप पर वॉक के दौरान मिस इंडोनेशिया, मिस मलेशिया, मिस उरुग्वे, मिस न्यूजीलैंड, मिस माल्टा और मिस फ्रांस के पैर फिसल गए. जो एक के बाद एक धड़ाम करके फ्लोर पर गिरती दिखाई दी. इस दौरान जहां मिस इंडोनेशिया सिर्फ लड़खड़ा गई वहीं मिस मलेशिया और मिस फ्रांस तो फ्लोर पर पूरी तरह से गिर पड़ी. इस घटना का वीडियो अब तेजी वायरल हो रहा है.
तो वहीं मिस फ्रांस Maeva Couckeoff ने खुद ही इस घटना का वीडियो शेयर किया है.
आपको बता दे कि इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 92 ब्यूटी क्वीन ने अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया. साउथ अफ्रीका की Zozibini Tunzi ने जहां इस बार ख़िताब अपने नाम किया वहीं पोर्टो रिको की Madison Anderson पहली रनर अप बनी और मेक्सिको की Sofía Aragón दूसरी रनर अप रही. जबकि इस बार के मिस यूनिवर्स 2019 को भी अमेरिकी कॉमेडियन और होस्ट स्टीव हार्वे ने ही होस्ट किया. स्टीव हार्वे ने लगातार पांचवे साल इस कॉन्टेस्ट को होस्ट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2019 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

