March 25, 2021 Horoscope: जानें कैसा होगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत
25 मार्च के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत?
25 मार्च 2021 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-
मेष -आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक-6
शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.
वृषभ- आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.
शुभ अंक-5
शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
मिथुन- आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक-4
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं
कर्क -आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ अंक-7
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.
सिंह- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ अंक-9
शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.
कन्या- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का
योग है.
शुभ अंक-3
शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
तुला -आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.पारिवारिक कलह से बचें.
शुभ अंक-8
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
वृश्चिक - आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. कोर्ट से जुड़े मसले में उलझे रहेंगे.
शुभ अंक-4
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
धनु - आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ अंक-2
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
मकर - आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
शुभ अंक-8
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
कुंभ -आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक-3
शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं.
मीन - आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
शुभ अंक-1
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

