Makar Sankranti 2022 Rangoli Designs: उत्तरायण पर अपने घर को सजाने के लिए बनाएं ये आसान 'मकर संक्रांति' रंगोली डिजाइन, (देखें वीडियो)
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी. फसल उत्सव सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उत्सव का प्रतीक है. यह ठंडे सर्दियों के दिनों के अंत और लंबे गर्मी के दिनों की शुरुआत का भी प्रतीक है. जहां मकर संक्रांति त्योहार सभी दावतों के बारे में है...
Makar Sankranti 2022 Rangoli Designs: मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को मनाई जाएगी. फसल उत्सव सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उत्सव का प्रतीक है. यह ठंडे सर्दियों के दिनों के अंत और लंबे गर्मी के दिनों की शुरुआत का भी प्रतीक है. जहां मकर संक्रांति त्योहार सभी दावतों के बारे में है, वहीं इस दिन रंगोली की सजावट भी देखी जाती है. मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर सुंदर रंगोली बनाई जाती है, यह शुभता का भी प्रतिक माना जाता है. यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2022: स्नान और दान का पर्व है मकर संक्रांति! जानें इस दिन इन 8 वस्तुओं के दान का क्या मिलता है प्रतिफल?
रंगोली एक प्राचीन कला रूप है जिसे भारतीय त्योहारों के दौरान काफी शुभ माना जाता है. इसे कई नामों से पुकारा जाता है और कई तरह से बनाया जाता है. कोलम या मुग्गुलु सफेद चावल के आटे या रंगीन पाउडर से बना एक फर्श चित्र है. रंगोली ताजे फूल, दालें, अनाज या रंगीन पाउडर से भी बनाई जा सकती है. मकर संक्रांति, वर्ष के पहले त्योहारों में से एक है, जिसमें लोग अपने घरों के प्रवेश द्वार को रंगीन रंगोली डिजाइनों से सजाते हैं. मकर संक्रांति विशेष रंगोली में कुछ सामान्य तत्व पतंग, सूर्य देव, तिल-गुड़ के लड्डू, फसल के पौधे आदि बनाए जाते हैं. इस मकर संक्रांति के त्यौहार पर आपके घर के बाहर सजावट के लिए हम कुछ बेहतरीन और आसान रंगोली डिजाइन ले आए हैं, जिन्हें आप बनाकर अपने त्यौहार में चार चांद लगा सकते हैं.
देखें वीडियो:
देखें वीडियो:
देखें वीडियो:
देखें वीडियो:
यदि आप मकर संक्रांति के लिए अपने घर को सजाने के लिए नवीनतम रंगोली डिज़ाइनों के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आप प्ले स्टोर पर जा सकते हैं और “Latest Rangoli Designs” पर अपने पसंदीदा रंगोली डिजाइन डाउनलोड कर सकते हैं. ये बनाने में आसान हैं और अधिक समय भी नहीं लेते हैं. हम सभी को मकर संक्रांति 2022 की शुभकामनाएं देते हैं!
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2022 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

