धर्म

Chandra Grahan 2019: भारत में इन जगहों पर देख पाएंगे चंद्र ग्रहण, ऐसे देख सकते हैं LIVE

साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगने वाला है. यह भारत में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. पूरा चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में देखा जा सकता है...

Chandra Grahan 2019: भारत में इन जगहों पर देख पाएंगे चंद्र ग्रहण, ऐसे देख सकते हैं LIVE
चंद्र ग्रहण 2019 (Image: Getty)

साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2019) 21 जनवरी को लगने वाला है. यह भारत में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. पूरा चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में देखा जा सकता है. ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण के बाद स्नान कर गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़ चावल, काला कम्बल,वस्त्र, चांदी और स्टील की कटोरी दान करना चाहिए.

अगर आपको 21 जनवरी को होने वाला चंद्र ग्रहण बारिश या बादलों की वजह से नहीं दिख रहा है तो आप कई और माध्यमों से इसे लाइव देख सकते हैं. यू-ट्यूब पर ऐसे कई प्लेटफॉर्म है जहां इसका लाइव स्ट्रीमिंग देखा जा सकता है. यहां कुछ लिंक दिए गए हैं जहां से आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इस अनोखी खगोलीय घटना को घर बैठे देख सकते हैं.

 

यह भी पढ़ें: Super Moon Lunar Eclipse 2019: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को, जानें इसे क्यों कहा जा रहा है 'सुपर ब्लड वुल्फ मून'?

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2019) 21 जनवरी की सुबह 09:03:54 बजे से लेकर 12:20:39 तक लगभग तीन घंटे तक देखा जा सकता है. हो सकता है कि कई जगहों पर बारिश, धुंध या फिर आसमान में बादलों की वजह से इसे नहीं देखा जा सके. जहां मौसम साफ रहेगा वहां पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).