What are The Capitals Of India: भारत देश में है कितने राज्य, कितनी राजधानियों से सजा हुआ है ये देश, जानें अपने प्रदेश की जानकारी
भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है. राज्यों का एक संघ, भारत एक प्रभुसत्ता सम्पन्न, धर्मनिरेपक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है.
भारत देश विविधताओं से भरा हुआ है. राज्यों का एक संघ, भारत एक प्रभुसत्ता सम्पन्न, धर्मनिरेपक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसमें संसदीय प्रणाली की सरकार है. क्या आपको पता है की भारत देश में कितने राज्य है और इनकी राजधानियां कौन सी है.भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसकी बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है. ये भी पढ़े:भारत में स्मार्टफोन के अत्याधिक इस्तेमाल से अभिभावकों-बच्चों के रिश्तों पर प्रतिकूल असर: अध्ययन
इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है. आज़ादी पाने के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है. भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है.
विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत बाकी एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और येजो इसको दुसरे देशों से अलग रखती है. समय के साथ साथ देश में काफी बदलाव हुए है. क्या आप जानते है की अभी भारत देश में कितने राज्य है, कितनी यूनियन टेरिटरी है और कितनी राजधानियां इसको लेकर हम आपको जानकारी देंगे.
देखें राज्य और यूनियन टेरिटरी और राजधानियों की लिस्ट
| क्रमांक | राज्य का नाम | राजधानी | स्थापना दिवस |
| 1 | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती) | 1 नवम्बर 1956 |
| 2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 20 फरवरी 1987 |
| 3 | असम | दिसपुर | 26 जनवरी 1950 |
| 4 | बिहार | पटना | 26 जनवरी 1950 |
| 5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | 1 नवम्बर 2000 |
| 6 | गोवा | पंजी | 30 मई 1987 |
| 7 | गुजरात | गांधीनगर | 1 मई 1960 |
| 8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
| 9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 25 जनवरी 1971 |
| 10 | झारखण्ड | रांची | 15 नवम्बर 2000 |
| 11 | कर्नाटक | बेंगलुरु (पहले बैंगलोर) | 1 नवम्बर 1956 |
| 12 | केरल | तिरुवनंतपुरम | 1 नवम्बर 1956 |
| 13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | 1 नवम्बर 1956 |
| 14 | महाराष्ट्र | मुंबई | 1 मई 1960 |
| 15 | मणिपुर | इम्फाल | 21 जनवरी 1972 |
| 16 | मेघालय | शिलांग | 21 जनवरी 1972 |
| 17 | मिजोरम | अइज़ोल | 20 फरवरी 1987 |
| 18 | नागालैंड | कोहिमा | 1 दिसम्बर 1963 |
| 19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | 26 जनवरी 1950 |
| 20 | पंजाब | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1956 |
| 21 | राजस्थान | जयपुर | 1 नवम्बर 1956 |
| 22 | सिक्किम | गंगटोक | 16 मई 1975 |
| 23 | तमिल नाडू | चेन्नई | 26 जनवरी 1950 |
| 24 | तेलंगाना | हैदराबाद | 2 जून 2014 |
| 25 | त्रिपुरा | अगरतला | 21 जनवरी 1972 |
| 26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 26 जनवरी 1950 |
| 27 | उत्तराखंड | देहरादून (शीतकालीन)
गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन) |
9 नवम्बर 2000 |
| 28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 1 नवम्बर 1956 |
केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस और उनकी राजधानियों की लिस्ट
| केंद्र शासित प्रदेश | राजधानी | स्थापना दिवस |
|---|---|---|
| अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | 1 नवम्बर 1956 |
| चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
| दादरा और नगर हवेली | दमन | 26 जनवरी 2020 |
| दिल्ली | नई दिल्ली | 9 मई 1905 |
| लक्षद्वीप | कवरत्ती | 1 नवम्बर 1956 |
| पुडुचेरी | पांडिचेरी | 1 नवम्बर 1954 |
| जम्मू कश्मीर | श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) | 31 अक्टूबर 2019 |
| जम्मू | जम्मू | (शीतकालीन) |
| लद्दाख | लेह | 31 अक्टूबर 2019 |
भारत 28 राज्य और 8 यूनियन टेरिटरी वाला देश है. सभी राज्यों की संस्कृति, भाषा और वहां का खान पान काफी अलग है. इन 28 राज्यों की 28 राजधानियां है और इन 8 यूनियन टेरिटरी की 8 राजधानियां है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

