Horoscope Today 31 October 2022: जानें कैसा होगा आज का दिन और किस राशि की चमकेगी किस्मत
31 अक्टूबर 2022 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी
31 अक्टूबर 2022 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि - आज का राशिफल-
मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी. करीबी से मनमुटाव हो सकता है.
शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.
शुभ रंग- लाल
वृषभ- आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.
शुभ उपाय - केसर के दूध का भोग लगाएं
शुभ रंग- पीला
मिथुन-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
शुभ रंग- हरा
कर्क-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें. जल्दबाजी से बचें.
शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं
शुभ रंग- नारंगी
सिंह- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.
शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.
शुभ रंग- भगवा
कन्या- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा. यात्रा का योग है.
शुभ उपाय - मिश्री खाकर घर से निकलें.
शुभ रंग- सफेद
तुला- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. पत्नी की कोई बात न टालें.
शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.
शुभ रंग-गुलाबी
वृश्चिक- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. नए रिश्ते बनेंगे. कोर्ट से जुड़े मामले सुलझेंगे.
शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.
शुभ रंग- सफ़ेद
धनु- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. करीबी से मनमुटाव करने से बचें. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.
शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग- नीला
मकर-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.
शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं
शुभ रंग- बैगनी
कुंभ- आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. आपका दिन अच्छा बीतेगा.
शुभ उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
शुभ रंग- क्रीम
मीन- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.
शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.
शुभ रंग- पीला
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

