Most Expensive Condom of the World: भेड़ की आंत से बना विश्व का सबसे महंगा कंडोम! कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

गर्भ निरोधक साधनों में आज भी सर्वाधिक सुरक्षित कंडोम को ही माना जाता है. आज कंडोम पान-परचून की दुकानों से लेकर हर मेडिकल क्लीनिक में सहजता से उपलब्ध हो जाते हैं. चूंकि ये बहुत महंगे नहीं होते कल्पना कीजिये आज से 200 साल पहले कंडोम की क्या कीमत रही होगी? नहीं पता तो हम बताते हैं कि उन दिनों एक कंडोम की कीमत £460 (44 हजार रूपये) होती थी.

कंडोम (Photo Credits: Facebook)

गर्भ निरोधक साधनों में आज भी सर्वाधिक सुरक्षित कंडोम को ही माना जाता है. दुनिया भर में इसका इस्तेमाल किया जाता है. आज कंडोम पान-परचून की दुकानों से लेकर हर मेडिकल क्लीनिक में सहजता से उपलब्ध हो जाते हैं. चूंकि ये बहुत महंगे नहीं होते, इसलिए आम से खास वर्ग के लोग भी इसे आसानी से प्राप्त कर लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरू-शुरू में कंडोम का उपयोग केवल धनी वर्ग करता था. कल्पना कीजिये आज से 200 साल पहले कंडोम की क्या कीमत रही होगी? नहीं पता तो हम बताते हैं कि उन दिनों एक कंडोम की कीमत £460 (44 हजार रूपये) होती थी. अगर आप इस खबर को बेबुनियाद कहते हैं तो आइये जानें सच क्या है?

कुछ दिनों पूर्व कुछ अंग्रेजी समाचार पत्रों में छपी सूचना के अनुसार स्पेन के एक छोटे से शहर में एक बॉक्स प्राप्त हुआ था. इस बॉक्स को जब खोला गया तो उसमें से एक कंडोम प्राप्त हुआ, जिसका आकार 19 सेमी बताया गया. शोध करने के बाद पाया गया कि यह कंडोम करीब 200 साल पुराना था. कैटाविकी में इस कंडोम की जब नीलामी की घोषणा हुई तो भारी संख्या में लोग एकत्र हुए. इसका परिणाम यह हुआ कि प्राप्त कंडोम अपनी अनुमानित कीमत से करीब दोगुने से ज्यादा कीमत में बिका. इस ऐतिहासिक कंडोम को एम्सटर्डम (Amsterdam) के एक व्यक्ति ने खरीदा है. ऑनलाइन से नीलाम किया गया यह कंडोम बेहद दुर्लभ माना जा रहा है. ऐसे दुर्लभ कंडोम अब चुनिंदा म्यूजियम में ही देखे जा सकते हैं.आपको बता दें कि 19 सेमी लंबा यह कंडोम दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम बताया जा रहा है. यह भी पढ़े: Tongue condoms: मार्केट में आया नया ‘जीभ का कंडोम’, जानें क्या है इसका उपयोग और स्वस्थ रहने में कैसे होगा फायदा

गौरतलब है कि आज से लगभग 200 साल पूर्व बहुत ज्यादा महंगी होने तथा इसे बनाने में ज्यादा समय लगने (तकनीकी सुविधाओं के ना होने से) के कारण उन दिनों कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा होती थी कि इसका इस्तेमाल समाज का उच्च तबका ही कर सकता था. उन दिनों कंडोम की लंबाई अमूमन 15 सेंमी लंबे होते थे. 19वीं शताब्दी में रबर के सस्ते कंडोम बनाए जाने के बाद भेड़ की आंतों से निर्मित होने वाले ये कंडोम धीरे-धीरे चलन से बाहर हो गए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या कगिसो रबाडा की वापसी से सीरीज में बराबरी करेगा दक्षिण अफ्रीका? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Suryakumar Yadav vs Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसका पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे हैं पूरी कहानी

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स