लाइफस्टाइल

COVID-19 Vaccine: क्या आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं? वैक्सीनेशन से पहले और बाद में क्या खाना है? जानें विशेषज्ञ की राय!

कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी लोगों में तमाम भ्रांतियां हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? गुड़गांव के एक प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक सुमित गुप्ता यहां बता रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

COVID-19 Vaccine: क्या आप वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं? वैक्सीनेशन से पहले और बाद में क्या खाना है? जानें विशेषज्ञ की राय!
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

COVID-19 Vaccine: 1 मई 2021 से 18 साल से ऊपर वालों पर भी वैक्सीनेशन (Vaccination) की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. ताजे आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 17 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है. लेकिन वैक्सीनेशन को लेकर अभी भी लोगों में तमाम भ्रांतियां हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? कब क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? गुड़गांव (Gurgaon) के एक प्राइवेट अस्पताल (Private Hospital) के चिकित्सक सुमित गुप्ता यहां बता रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

डॉ सुमित गुप्ता के अनुसार, सर्वप्रथम यह जानना जरूरी है कि आप वैक्सीन लगवाने के बाद यह गलतफहमी नहीं रखेंगे कि अब आपको कोरोना नहीं होगा. अगर आपने अपनी लाइफ स्टाइल में जरा भी लापरवाही बरती, मास्क नहीं लगाया, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया तो कोरोना कभी भी आपको चपेट में ले सकता है, लिहाजा फिलहाल आपको खुद पर संयम रखने की जरूरत है. अब जहां तक वैक्सीन लेने से पहले और बाद में खान-पान को लेकर आपके मन में दुविधा है, तो आपको पेनिक होने की आवश्यकता नहीं है.

वैक्सीन लेने से पूर्व रखें इन बातों का ध्यान

लॉक डाउन में वैक्सीन सेंटर जाने के लिए डबल मास्क का इस्तेमाल करें और किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को सेनिटाइज करते रहें. डॉ सुमित बताते हैं, कि वैक्सीन लगवाने से एक दिन पहले पूरी नींद अवश्य लें. सोने से पूर्व हलका डिनर लें. डिनर में फाइबर युक्त भोज पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल करें. मसलन डिनर में सूप और सलाद एवं ब्रोकली, बीन्स या हलकी फ्राई सब्जियां खाएं. ये भोज्य पदार्थ आसानी से पच जाते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है और इम्यून सिस्टम सुचारु रूप से कार्य करता है. हां वैक्सीन लेने से पहले और बाद में कम से कम 15 दिनों तक शराब से दूर रहें. यह भी पढ़ें: WhatsApp पर पाएं अपने घर के नजदीक COVID-19 Vaccine सेंटर की जानकारी, ये है पूरा प्रोसेस

इसके सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है और वैक्सीनेशन के बाद होनेवाले आम लक्षण गंभीर रूप ले सकते हैं. शराब पीने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. इस रात कॉफी भी अवॉयड करें, क्योंकि कॉफी पीने से नींद खत्म हो जाती है. वैक्सीन लेने से एक दिन पहले शरीर को पूरा आराम दें. वैक्सीन के लिए निकलने से पूर्व ब्रेकफास्ट में ओट्स, फल और सीड्स युक्त खाद्य पदार्थ लें.

लंच में हरी सब्जियां, एवेकाडो और ऑमलेट भी ले सकते हैं. अगर आपके वैक्सीनेशन का समय दोपहर व शाम के बीच है तो पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जी, दाल और सलाद खाकर निकलें. वैक्सीन लेने से पहले आपके शरीर में पानी की प्रचुर मात्रा होनी चाहिए. प्लेन वॉटर अच्छा नहीं लगे तो नींबू पानी लें, फलों में खीरा भी खा सकते हैं.

वैक्सीन लगवाने के बाद ऐसा करें

अमेरिका में हुए एक शोध के बाद वैज्ञानिकों ने माना है कि खान-पान में भरपूर संयम रखने से कोविड संक्रमण पर नियंत्रण रखना आसान हो जाता है. इस शोध से यह भी पता चला है कि न्यूट्रिशन और एंटी इन्फ्लामेंट्री वाले खड़े अनाज का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, और वैक्सीन लगवाने के बाद उससे ज्यादा लाभ मिलता है. डॉ सुमित कहते हैं, -ऐसा देखा गया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ लोगों को चक्कर आने की शिकायत होती है, इसके पीछे सुई लगने का दर्द, कम पानी पीना व अन्य तनाव जैसे कई कारण हो सकते हैं. कभी-कभी ब्लड शुगर से भी ऐसा होता है.

इससे बचने के लिए वैक्सीन लगवाने से पहले खूब पानी पी लें. वैक्सीन लगवाने के तत्काल बाद कुछ ऐसी चीजें लें, जो सुपाच्य हों. सूप, नारियल पानी, ताजे तरबूज का शर्बत इत्यादि लेने से तन एवं मन दोनों शांत रहता है.वैक्सीन लगवाने के बाद डिनर में जहां तक हो सके फ्राई फूड, मांसाहार, तली भुनी एवं मसालेदार गरीष्ठ भोजन का सेवन ना ही करें तो बेहतर होगा. वैक्सीन लगवाने के बाद अपने पास पैरासिटामोल अथवा डोलो टैबलेट अवश्य रखें, हो सकता है कि रात में आपको फीवर हो, तो एक टैबलेट ले लें. यह भी पढ़ें: Fact Check: टाटा हेल्थ के नाम पर 'COVID-19 Three Stages' इलाज का व्हाट्सएप मैसेज इस साल फिर आया सामने, जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

वैक्सीनेशन के ये साइड इफेक्ट कुछ लोगों को 2-3 दिनों तक भी परेशान कर सकता है. वैक्सीन लगवाने के बाद भी ज्यादा से ज्यादा पानी अथवा लिक्विड यानी तरल पदार्थ लेते रहें. न्यूट्रिशन वाले खाद्य पदार्थ भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. वैक्सीन के साइड इफेक्ट एक या ज्यादा से ज्यादा तीन दिनों तक हो सकता है, लेकिन इससे घबराकर अगला डोज लेने में कोताही नहीं करें. 6 से 8 सप्ताह तक अगला डोज लेकर कोरोना को मात देने का संकल्प लें. अंत में जीत आपकी होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).