Happy Valentine's Day 2019 Shayari: शायराना अंदाज में पार्टनर को कहें I Love You, वैलेंटाइन डे पर उन्हें WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजें ये रोमांटिक शायरी
वैलेंटाइन डे सभी प्रेमियों के लिए बेहद खास है. प्यार के इस दिन आप अपने पार्टनर को तोहफे और सरप्राइज जरूर दें, लेकिन इसके साथ ही उन्हें शायराना अंदाज में अपने दिल का हाल बताएं और यह जाहिर करें कि आप उनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं.
Happy Valentine's Day 2019 Shayari: प्यार के सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में हर रोज अलग-अलग दिनों को मनाने के बाद 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाता है. प्यार के दीवाने इस दिन का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. जो लोग वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं वो इस दिन को रोमांटिक (Romantic) और यादगार (Memorable) बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. वैसे तो अधिकांश प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को लुभाने के लिए गिफ्ट्स (Gifts) का सहारा लेते हैं, प्यार भरे लम्हों को यादगार बनाने के लिए एक-दूजे के साथ समय बिताते हैं और तो और सरप्राइज भी प्लान करते हैं ताकि इससे वो पार्टनर का दिल जीत सकें. लेकिन रोमांटिक शायरी (Romantic Shayari) की बात ही कुछ खास है.
वैलेंटाइन डे सभी प्रेमियों के लिए बेहद खास है. प्यार के इस दिन आप अपने पार्टनर को तोहफे और सरप्राइज जरूर दें, लेकिन इसके साथ ही उन्हें शायराना अंदाज में अपने दिल का हाल बताएं और यह जाहिर करें कि आप उनसे बेपनाह मोहब्बत करते हैं.
1- तुम्हारे साथ रहते-रहते,
तुम्हारी चाहत सी हो गई है.
तुमसे बात करते-करते
तुम्हारी आदत सी हो गई है.
एक पल न मिले तो बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते निभाते,
तुमसे मोहब्बत सी हो गयी है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे. यह भी पढ़ें: Happy Valentine's Day 2019 Wishes: अपने प्यार को WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजें ये शानदार मैसेजेस और कहें 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'

2- सवाल कुछ भी हो, जवाब तुम ही हो,
रास्ता कोई भी हो, मंजिल तुम ही हो,
दुःख कितना भी हो, खुशी तुम ही हो,
अरमान कितने भी हो, आरज़ू तुम ही हो,
गुस्सा कितना भी हो, प्यार तुम ही हो,
ख्वाब कोई भी हो, उसमें तुम ही हो
क्योंकि तुम ही हो…!! अब तुम ही हो,
मेरी आशिकी अब तुम ही हो….!!!
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

3- तेरे हाथ की मैं वो लकीर बन जाऊं,
सिर्फ मैं ही तेरा मुकद्दर तेरी तकदीर बन जाऊं,
मैं तुझे इतना चाहूं की तू भूल जाए हर रिश्ता,
सिर्फ मैं ही तेरे हर रिश्ते की तस्वीर बन जाऊं,
तू आंखें बंद करे तो आऊं मैं ही नजर,
इस तरह मैं तेरे हर ख्वाब की ताबीर बन जाऊं.
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

4- कुछ रोशन हैं जिंदगी तेरे आने से,
कुछ बहकी सी हैं फिज़ा तेरे आने से,
तू मुक्कद्दर हैं मेरे प्यार का,
झूम उठा हैं मेरा दिल तेरे आने से,
अब आए हो तो कभी लौट कर मत जाना,
टूट कर बिखर जाऊंगी तेरे चले जाने से.
हैप्पी वैलेंटाइन डे. यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, प्यार के इस दिन से जुड़ा है यह दिलचस्प इतिहास

5- मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गई,
कभी तुमसे दोस्ती थी अब मोहब्बत बन गई,
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिंदगी में मेरी,
सिर्फ तुम्हारे ख्यालों में खोए रहना मेरी आदत बन गई.
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

गौरतलब है कि हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है और यह कपल्स के लिए बहुत ही रोमांटिक दिन होता है. इस बेहद खास मौके पर अपने प्रेमी-प्रेमिका को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें प्यार भरी शायरी भेजकर प्यार वाले इस दिन की प्यार भरी शुरुआत कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

