प्रपोज डे 2021 , ( फोटो क्रेडिट्स : फाइल फोटो )
साल 2021 के वैलेनटाइन (Valentine's) वीक का आगाज हो चुका है. एक दिन पूर्व आपने अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल भेंट कर दर्शा दिया है कि आप उनके दिल में बहुत खास स्थान रखती हैं. लेकिन यह प्यार एकतरफा नहीं हो, इसलिए जरूरी है कि आप अपने प्यार का इजहार करें. हांआपके प्रपोज में संयम, धैर्यता और प्यार की स्पष्ट झलक होनी चाहिए, आइये जानें कि आप अपने दिल की बात अपनी लाइफ पार्टनर के सामने किस तरह से और क्या रखें.
अगर आपके प्रपोज का सकारात्मक जवाब मिलता है तो आप सीधे शादी-विवाह की बात नहीं करें, अपनी पार्टनर से अपने बारे में बात करें, कुछ उसके बारे में, उसकी पसंद के बारे में, उसके सपनों (अगर कोई है तो जानें) के बारे में, उसके शौक के बारे में जानने समझने का प्रयास करें. याद रखिये आप शादी करने जा रहे हैं तो उससे पहले एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी है, तभी लॉन्ग लाइफ तक आप प्रसन्न रह सकेंगे. अगर आप प्रपोज करके किसी के साथ रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं तो उससे अपने अतीत के बारे में बिना कुछ छिपाये जरूर बतायें. साथ ही उसके अतीत के बारे में भी जानने समझने की कोशिश करें. याद रखिये आप दोनों के बीच जितनी पारदर्शिता रहेगी आपका जीवन उतन ही खुशमय साबित होगा. किसी भी गृहस्थ जीवन की मूल पतवार धन होता है. आपके पास पर्याप्त धन है, तो आपका गृहस्थ जीवन अपेक्षाकृत सरल हो जाता है. बातों ही बातों में आप उसके वेतन के बारे में विस्तार से बातें करें.
यह भी पढ़े: Propose Day 2021 Messages: प्रपोज डे पर अपने प्यार को भेजें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, GIF Greetings, HD Images और बयां करें हाल-ए-दिल
गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं तो आप उसे बता दें कि आपने जीवन से क्या करना चाहते हैं. अगर आप कुछ साल बच्चे नहीं चाहते हुए कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आप अपनी पार्टनर को सच बता दें. और उससे भी उसकी योजना पर बात कर लें, इसके बाद सामंजस्य बनाकर चलें, आप समय निकालकर अपनी पार्टनर के परिवार के साथ भी कुछ वक्त बिताएं. उनके बारे में जानने-समझने की कोशिश करें. इससे आप जान सकेंगे कि आपकी पार्टनर की पृष्ठभूमि क्या है, और आपकी पृष्ठभूमि से कितना अलग है. इसके बाद दोनों के बीच संतुलन लाने की कोशिश करें उसकी सोच, उसका भाव-व्यवहार कैसा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).