Happy Navratri Messages And Wishes In Hindi 2019: शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर ये हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है, इस दौरान कलश स्थापना कर 9 दिन तक मां दुर्गा का व्रत कर उनकी पूजा आराधना की जाती है. नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं और नौवें दिन 9 कन्याओं को भोजन कराकर उनकी पूजा कर व्रत का पारण करते हैं.
Happy Navratri Messages And Wishes In Hindi 2019: नवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है, इस दौरान कलश स्थापना कर 9 दिन तक मां दुर्गा का व्रत रख उनकी पूजा आराधना की जाती है. नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग 9 दिन का व्रत रखते हैं और नौवें दिन 9 कन्याओं को भोजन कराकर उनकी पूजा कर व्रत का पारण करते हैं. जो लोग नौ दिन का व्रत नहीं रख पाते हैं, वो पहले दिन और आठवें दिन का व्रत रखते हैं. शारदीय नवरात्रि के दौरान गुजरात, मुंबई जैसे कई राज्यों में बड़े ही धूम-धाम से गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है और हर दिन उनके स्वरूप के अनुसार उस रंग के कपड़े पहने जाते हैं.
इस बार नवरात्रि 29 सितंबर रविवार से शुरू हो रही है. आश्विन प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक नवरात्रि है. प्रतिपदा तिथि यानी 29 सितंबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त है. इसी दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा होगी. फिर इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कत्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा होगी. नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान आप ये हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दे शुभकामनाएं दे सकते हैं.
दुर्गा परम सनातनी,
जग की सृजनहार
आदि भवानी महादेवी
सृष्टी का आधार.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

दिव्य है आंखों का नूर,
करती है संकटों को दूर
मां की छवि है निराली,
नवरात्रि में आई है खुशहाली.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

आपकी हर इच्छा हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हैं मां दुर्गा से विनती,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

मां दुर्गा आईं आपके द्वार,
करके सोलह श्रृंगार
जीवन में आपके कभी न आए हार,
सुखी रहे हमेशा आपका परिवार.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई.
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!

बता दें कि 06 अक्टूबर को महाअष्टमी और 07 अक्टूबर को महानवमी पड़ेगी, इसके बाद 08 अक्टूबर को विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन होगा. आशा करते हैं कि ऊपर दिए गए नवरात्रि मैसेजेस आपके काम जरूर आए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2019 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

