लाइफस्टाइल

Festival’s of August 2025: अगस्त माह में रहेगी त्योहारों की रौनक! जानें कब मनाए जाएंगे, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज एवं गणेशोत्सव जैसे पर्व!

कुछ ही दिनों में अगस्त (2025) का महीना शुरु हो जाएगा. सनातन धर्म के लोगों के लिए यह महीना कुछ खास कहा जा सकता है, क्योंकि इसी अगस्त माह में जहां सावन के अंतिम सोमवार का व्रत-अनुष्ठान होगा, वहीं रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, कजरी तीज, पुत्रदा एकादशी, हरतालिका तीज, गोविंदा, सावन पूर्णिमा, राधा अष्टमी स्वतंत्रता दिवस, और कई महत्वपूर्ण जयंतियां, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय दिवस भी हम सेलिब्रेट करने वाले हैं, इसी माह पारसी समुदाय अपने नये वर्ष का स्वागत करेंगे.

Festival’s of August 2025: अगस्त माह में रहेगी त्योहारों की रौनक! जानें कब मनाए जाएंगे, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज एवं गणेशोत्सव जैसे पर्व!

  कुछ ही दिनों में अगस्त (2025) का महीना शुरु हो जाएगा. सनातन धर्म के लोगों के लिए यह महीना कुछ खास कहा जा सकता है, क्योंकि इसी अगस्त माह में जहां सावन के अंतिम सोमवार का व्रत-अनुष्ठान होगा, वहीं रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, कजरी तीज, पुत्रदा एकादशी, हरतालिका तीज, गोविंदा, सावन पूर्णिमा, राधा अष्टमी स्वतंत्रता दिवस, और कई महत्वपूर्ण जयंतियां, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय दिवस भी हम सेलिब्रेट करने वाले हैं, इसी माह पारसी समुदाय अपने नये वर्ष का स्वागत करेंगे. आइए जानते हैं,  अगस्त 2025 में पड़ने वाले सभी मुख्य व्रत, त्योहारों, जयंतियों एवं दिवस विशेष की सिलसिलेवार तिथियां...

अगस्त 2025 के व्रत, त्योहार, जयंतियों एवं विशेष दिवसों की सूची

तारीख            दिन       पर्व, व्रत एवं जयंतियां आदि

01 अगस्त 2025, शुक्रवार     दुर्गा अष्टमी, तिलक पुण्यतिथि, विश्व फेफड़ा कैंसर दिवसविश्व स्तनपान सप्ताह

04 अगस्त 2025, सोमवार   सावन माह का अंतिम सोमवार

05 अगस्त 2025, मंगलवार  पुत्रदा एकादशी, मंगला गौरी व्रत

06 अगस्त 2025, बुधवार    प्रदोष व्रत, हिरोशिमा दिवस

08 अगस्त 2025, शुक्रवार   नारियली पूर्णिमा, वर लक्ष्मी व्रत, झूलन पूर्णिमा    

09 अगस्त 2025, शनिवार   रक्षा बंधन, विश्व आदिवासी दिवस, विश्व हाथी दिवस, भारत छोड़ो दिवस

12 अगस्त 2025, मंगलवार   कजरी तीज, अंगारकी संकष्टी चतुर्थी, बहुला चतुर्थी

13 अगस्त 2025, बुधवार    रक्षा पंचमी, अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर दिवस

14 अगस्त 2025, गुरुवार    पतेती, बलराम जयंती,

15 अगस्त 2025, शुक्रवार    कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, पारसी नूतन वर्ष

16 अगस्त 2025, शनिवार    दही हांडी

17 अगस्त 2025, रविवार    सिंह संक्रांति     

19 अगस्त 2025, मंगलवार  अजा एकादशी     

20 अगस्त 2025, बुधवार    प्रदोष व्रत, विश्व मच्छर दिवस

21 अगस्त 2025, गुरुवार    मासिक शिवरात्रि       

22 अगस्त 2025, शुक्रवार   पोला, पिठौरी अमावस्या      

23 अगस्त 2025, शनिवार   भाद्रपद अमावस्या समाप्त, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

25 अगस्त 2025, सोमवार   वाराह जयंती       

26 अगस्त 2025, मंगलवार  हरतालिका तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, महिला समानता दिवस       

27 अगस्त 2025, बुधवार   श्री गणेश उत्सव प्रारंभ

28 अगस्त 2025, गुरुवार   ऋषि पंचमी

31 अगस्त 2025, रविवार   राधा अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).