World Hindi Day 2024 Messages: विश्व हिंदी दिवस की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings, SMS के जरिए प्रियजनों को दें बधाई
दुनिया के जिन देशों में भारत के दूतावास हैं, वहां विश्व हिंदी दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है. इसके साथ ही देशभर के सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एसएमएस के जरिए प्रियजनों को विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं.
World Hindi Day 2024 Messages in Hindi: भले ही दुनिया भर में अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है, लेकिन भारत की राजभाषा हिंदी (Hindi) का अपना एक विशेष महत्व है. अंग्रेजी बोलने वालों के अलावा दुनिया भर में हिंदी भाषा (Hindi Language) के प्रेमियों की एक लंबी फेहरिस्त है, जो गर्व से हिंदी भाषा बोलते हैं. हिंदी एक ऐसी भाषा है, जिसे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी काफी पसंद किया जाता है. हिंदी भाषा के चाहने वालों के लिए 10 जनवरी का दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है, क्योंकि इस दिन विश्व हिंदी दिवस यानी वर्ल्ड हिंदी डे (World Hindi Day) मनाया जाता है, जिसका मकसद दुनिया भर के लोगों को हिंदी भाषा के महत्व से रूबरू कराते हुए इसका प्रचार-प्रसार करना है. एक तरफ जहां हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है तो वहीं हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस (Hindi Day) मनाया जाता है.
दुनिया के जिन देशों में भारत के दूतावास हैं, वहां विश्व हिंदी दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही देशभर के सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एसएमएस के जरिए प्रियजनों को विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं.
1- विविधताओं से भरे इस देश में,
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी,
मातृभाषा हमारी है…
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

2- हिंदी का सम्मान करें,
आओ हम मृदु भाषा,
का गुणगान करें!
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

3- हिंदी है भारत की आशा,
हिंदी है भारत की भाषा…
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

4- हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है.
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और सिखाएं!
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

5- हमारी एकता और अखंडता ही,
हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तानी हैं हम और,
हिंदी हमारी जुबान है...
विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

विश्व हिंदी दिवस के इतिहास पर गौर करें तो साल 2006 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस यानी वर्ल्ड हिंदी डे मनाने की घोषणा की थी, तब से यह सिलसिला बकरार है. विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक तौर पर मनाए जाने की घोषणा किए जाने से पहले 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों ने हिस्सा लिया था और इस सम्मेलन का मकसद हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना व इसे सशक्त भाषा के तौर पर स्थापित करना था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

