World Environment Day 2025 Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता फैलाने के लिए सबके संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के प्रति सबसे बड़ा वैश्विक जागरूकता अभियान बन गया है, जो आज की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए 150 से अधिक देशों के विशाल वैश्विक दर्शकों को शामिल करता है. विश्व पर्यावरण दिवस पर आप भी इन प्रभावी हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए जागरूकता फैला सकते हैं.
World Environment Day 2025 Wishes in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) के प्रति दुनियाभर में जन-जागरुकता फैलाना है और इसके लिए आगे आना है. दरअसल, सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में नामित किया था और उसके अगले साल यानी 1973 में 'केवल एक पृथ्वी' के नारे के साथ पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया गया था. बाद के वर्षों में विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण के सामने आने वाली समस्याओं जैसे वायु प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण, अवैध वन्यजीव व्यापार, सतत उपभोग, समुद्र स्तर में वृद्धि और खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में विकसित हुआ. इसके अलावा यह दिवस उपभोग पैटर्न, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण नीति में बदलाव लाने में मदद करता है.
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण के प्रति सबसे बड़ा वैश्विक जागरूकता अभियान बन गया है, जो आज की सबसे गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए 150 से अधिक देशों के विशाल वैश्विक दर्शकों को शामिल करता है. विश्व पर्यावरण दिवस पर आप भी इन प्रभावी हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए जागरूकता फैला सकते हैं. यह भी पढ़ें: World Environment Day 2025: पर्यावरण के सुरक्षा कवच तीन ‘R’! जानें क्या है रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल की भूमिका!





हर साल विश्व पर्यावरण दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल यानी 2025 का थीम प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करने पर केंद्रित है. ज्ञात हो कि दशकों से प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है. यह हमारे पीने के पानी, हमारे भोजन और हमारे शरीर में समा रहा है. प्लास्टिक प्रदूषण आज की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक बन चुकी है, इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा और अपना योगदान देना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

