त्यौहार

World Environment Day 2018 : आलिया भट्ट, कंगना रनौत, अर्जुन कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारों ने अपने फैन्स को दिए ये संदेश

आज दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने फैन्स को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ख़ास संदेश शेयर किए

World Environment Day 2018 : आलिया भट्ट, कंगना रनौत, अर्जुन कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारों ने अपने फैन्स को दिए ये संदेश
इन सितारों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने फैन्स को दिए खास संदेश (Photo Credits : Instagram)

आज दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है. साल 1972 में यूनाइटेड नेशन्स ने इस दिवस की घोषणा की थी पर 1974 में पहली बार इसे मनाया गया था. आज 45वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. हर वर्ष इस खास अवसर पर एक थीम रखी जाती है और इस साल की थीम है 'बीट प्लास्टिक पोल्यूशन'. इस बार भारत इस दिवस को होस्ट कर रहा है.

बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने फैन्स को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खास संदेश शेयर किए. कंगना रनौत ने लिखा कि, "पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस प्लास्टिक बैग को अपने चेहरे पर 10 सेकंड के लिए पहन के देखें, तब आपको समझ में आएगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए क्या कर रहे हैं." इस तस्वीर में कंगना को एक प्लास्टिक बैग पहने हुए देखा जा सकता है.

आलिया भट्ट ने लिखा कि, " प्लास्टिक पोल्यूशन को हराने के लिए स्टील या फिर ग्लास की बोतलों का इस्तेमाल करें. प्लास्टिक की बोतलों को डिकंपोज़ होने में 450 साल से भी ज्यादा का समय लगता है. मुझे उम्मीद है कि आप भी जल्द ही स्टील या फिर ग्लास की बोतलों का प्रयोग करेंगे."

अर्जुन कपूर ने भी आलिया की तरह ही लोगों को मेटल की बोतलों का प्रयोग करने को कहा. साथ ही उन्होंने

परिणीति चोपड़ा और अनुष्का शर्मा को भी इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया.

दिया मिर्जा ने भी एक फोटो शेयर की जिसमें बहुत सारा कचरा नजर आ रहा है. उन्होंने लिखा कि, "जो लोग महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्लास्टिक बैग पर लगाए गए बैन का विरोध कर रहे हैं.. क्या उन्हें नजर नहीं आ रहा कि हमारे पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंच रहा है."

इन स्टार्स के अलावा जूही चावला और अदिति राव हैदरी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर खास संदेश पोस्ट किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2018 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).