त्यौहार

गणेशोत्सव 2018: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने गणेश उत्सव की शुभकामनायें दी

नायडू ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा ‘‘गणेशोत्सव के पावन और सुखद पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. श्री गणपति हमें जीवन शुभता और ज्ञान का आशीर्वाद दें. यह पर्व हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है.’’

गणेशोत्सव 2018: उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने गणेश उत्सव की शुभकामनायें दी
एम.वेंकैया नायडू (Photo Credit-Twitter)

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने गणेश उत्सव को राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुये देशवासियों को इस पर्व की शुभकामनायें दी हैं. नायडू ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा ‘‘गणेशोत्सव के पावन और सुखद पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. श्री गणपति हमें जीवन शुभता और ज्ञान का आशीर्वाद दें. यह पर्व हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है.’’

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति निवास में गणेशोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान आयोजित गणेश पूजा में नायडू ने परिवार के साथ विघ्नहर्ता श्री विनायक की विधिवत स्तुति की.

नायडू ने देश हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले इस पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए भगवान श्री गणपति से ज्ञान का आशीर्वाद देने की कामना की. जिससे सामाजिक प्रगति का मार्ग निरापद एवं निर्विघ्न हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).