त्योहार

Ugadi 2020 Greetings: इन मनमोहक हिंदी WhatsApp Status, GIF Images, HD Wallpapers, Photo Wishes, SMS के जरिए तेलुगु नववर्ष पर प्रियजनों से कहें हैप्पी उगादी

उगादी के इस विशेष अवसर पर हर कोई अपने सगे-संबंधियों को शुभकामनाएं देते हैं. आप भी इन मनमोहक हिंदी वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ, इमेज, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो विशेज, एसएमएस और ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों को तेलुगु नववर्ष उगादी की बधाई दे सकते हैं.

Ugadi 2020 Greetings: इन मनमोहक हिंदी WhatsApp Status, GIF Images, HD Wallpapers, Photo Wishes, SMS के जरिए तेलुगु नववर्ष पर प्रियजनों से कहें हैप्पी उगादी
हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy Ugadi 2020: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को दक्षिण भारत (South India) के कर्नाटक (Karnataka) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में उगादी (Ugadi) पर्व को बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस त्योहार को लेकर प्रचलित मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा (Lord Brahma) ने सृष्टि की रचना की थी और सूर्य की पहली किरण की उत्पत्ति भी इसी दिन हुई थी. आज यानी 25 मार्च 2020 को दक्षिण भारत में उगादी यानी तेलुगु नववर्ष (Telugu New Year) का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन दक्षिण भारत के लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. नए साल के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और उसमें लोग उगादी के गीत गाते हैं.

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन कई मायनों में खास है, क्योंकि उगादी के साथ-साथ देश में गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की भी धूम मची है. उगादी के इस विशेष अवसर पर हर कोई अपने सगे-संबंधियों को शुभकामनाएं देते हैं. आप भी इन मनमोहक हिंदी वॉट्सऐप स्टेटस, जीआईएफ, इमेज, एचडी वॉलपेपर्स, फोटो विशेज, एसएमएस और ग्रीटिंग्स के जरिए अपने प्रियजनों को तेलुगु नववर्ष उगादी की बधाई (Ugadi 2020 Wishes) दे सकते हैं.

1- उगादी की शुभकामनाएं

हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

2- आपको और आपके परिवार को उगादी की बधाई

हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी उगादी

हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

4- उगादी की हार्दिक बधाई

हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

5- उगादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

हैप्पी उगादी 2020 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि दक्षिण भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन उगादी यानी नव संवत्सर को शुभ और भाग्यशाली त्योहार माना जाता है. इस त्योहार को शुभ मुहूर्त के तौर पर भी देखा जाता है, इसलिए इस दिन लोग नए कार्यों की शुरुआत भी करते हैं. दक्षिण भारतीयों खासकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए यह त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).