त्योहार

Chandra Grahan 2022: दीपावली पर सूर्य ग्रहण! और अब देव दिवाली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण! जानें चंद्र ग्रहण का देव दिवाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने के बाद, नवंबर 2022 में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसे अद्भुत संयोग ही कहा जायेगा कि सूर्य ग्रहण जहां दीपावली महापर्व के बीच लगा, और त्योहारों की तिथियां प्रभावित हुईं

Chandra Grahan 2022: दीपावली पर सूर्य ग्रहण! और अब देव दिवाली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण! जानें चंद्र ग्रहण का देव दिवाली पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने के बाद, नवंबर 2022 में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसे अद्भुत संयोग ही कहा जायेगा कि सूर्य ग्रहण जहां दीपावली महापर्व के बीच लगा, और त्योहारों की तिथियां प्रभावित हुईं, और अब देव दिवाली के बीच चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ज्योतिषियों में चर्चा है कि क्या सूर्य ग्रहण की तरह चंद्र ग्रहण भी देव दिवाली को प्रभावित कर सकता है? क्योंकि कुछ ज्योतिष इस चंद्रग्रहण को अशुभ फलअशुभ फल देने वाला बता रहे हैं. गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022, मंगलवार के दिन लग रहा है. आइये जानते हैं इस चंद्रग्रहण के संबंध में विस्तार से. यह भी पढ़े: Dev Diwali 2020: देव दीपावली कब है? जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व का शुभ मुहूर्त और महत्व

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

साल 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022, मंगलवार लग रहा है.

चंद्रग्रहण प्रारंभः 01.32 PM से 07.27 PM तक

भारत में यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 05.32 PM शुरू होकर 06.18 बजे खत्म होगा.

को दोपहर 01.32 PM से 07.27 PM बजे तक लगेगा, और यह भारत के भी कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी परिक्रमा करते हुए सूर्य एवं चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिसके कारण चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है. इस बार चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, रूस, चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका,पेसिफिक, अटलांटिक, हिंद महासागर और भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश नेपाल, श्रीलंका में भी देखा जा सकता है. आइये जानें इस वर्ष अशुभ कहे जाने वाला यह चंद्र ग्रहण किन राशियों पर क्या प्रभाव डाल सकता है.

क्या चंद्र ग्रहण देव दिवाली को प्रभावित करेगा?

साल के इस अंतिम संपूर्ण चंद्रग्रहण को विशेषज्ञों ने ‘ब्लड मून’ का नाम दिया है. नासा के अनुसार यह चंद्र ग्रहण भारत के कई पूर्वी शहरों सिलीगुड़ी, कोलकाता, पटना, गुवाहाटी और रांची आदि में दिखाई देगा. वैज्ञानिकों के अनुसार इस नग्न आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन आंखों की सुरक्षा को देखते हुए इसे दूरबीन अथवा पानी के भीतर देखना ज्यादा बेहतर होगा. खबरों के अनुसार चंद्र ग्रहण 2022 दिल्ली में भी 8 नवंबर 2022 (05.32 PM से 06.18 PM) को आंशिक रूप से देखा जा सकेगा. अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2022 को लगेगा.

ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि 8 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जा रहा है, देव दिवाली को विशेष प्रभावित नहीं करेगा. अलबत्ता देव दीवाली के साथ ‘ब्लड मून’ का एक खूबसूरत तालमेल बैठता है. चंद्र ग्रहण खत्म होने के पश्चात श्रद्धालु गंगा स्नान एवं दीप-दान में शामिल होते हैं. वाराणसी के गंगा तट पर यह दिव्य दर्शन हर किसी का मन मोह लेता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन सारे देवी देवता काशी के गंगा तट पर उपस्थित होते हैं. इस दिन वाराणसी की खूबसूरती देखते बनती है. इस दिन गंगा तट पर भजन, जाप, शंख बजाना, अखंड पाठ एवं ढोल की आवाज वातावरण को दिव्य बनाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).