Simple Mehndi Designs 2024 Photos: फेस्टिव सीजन में हथेलियों की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स, देखें तस्वीरें
हिंदू हो या मुसलमान सभी महिलाएं किसी भी खुशी के मौके या फिर त्योहारों के अवसर पर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं. घर की महिलाएं और लड़कियां अपने पर्वों को सेलिब्रेट करने के लिए अगर हाथों पर मेहंदी नहीं रचाती हैं तो ऐसा लगता है जैसे उनके त्योहार और श्रृंगार में कोई कमी सी रह गई है.
Simple Mehndi Designs 2024 Photos: भारतीय महिलाएं (Indian Women) और लड़कियां अक्सर अपने तीज-त्योहारों को लेकर खासा उत्साहित नजर आती हैं, इसलिए वो कई त्योहारों के आने के कई दिन पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं. नए कपड़ों की खरीददारी से लेकर घर की साज-सजावट तक को लेकर खासा एक्साइटेड हो जाती हैं. इसके साथ ही महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों और पैरों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं. इसके लिए अक्सर महिलाएं इंटरनेट पर मेहंदी के डिजाइन्स (Mehndi Designs) की तलाश में जुट जाती हैं, कुछ महिलाएं जहां पार्लर में जाकर मेहंदी लगवाती हैं तो वहीं कई महिलाएं इंटरनेट पर सिंपल मेहंदी डिजाइन्स (Simple Mehndi Designs) देखकर उन्हें अपने हाथों पर रचाती हैं.
हिंदू हो या मुसलमान सभी महिलाएं किसी भी खुशी के मौके या फिर त्योहारों के अवसर पर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं. घर की महिलाएं और लड़कियां अपने पर्वों को सेलिब्रेट करने के लिए अगर हाथों पर मेहंदी नहीं रचाती हैं तो ऐसा लगता है जैसे उनके त्योहार और श्रृंगार में कोई कमी सी रह गई है. ऐसे में आप इन सिंपल मेहंदी डिजाइन्स को अपनी हथेलियों पर रचाकर हथेलियों की सुंदरता में चार चांद लगा सकती हैं. यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs 2024 Photos: इन सिंपल मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर रचाकर फेस्टिव सीजन्स को बनाएं खास, देखें मनमोहक पैटर्न्स
सिंपल मेहंदी डिजाइन फोटो 2024

सिंपल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

सुंदर बैक हैंड और फ्रंट हैंड मेहंदी

मोर डिजाइन वाली खूबसूरत मेहंदी

सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

बैक हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से हथेलियों की सुंदरता में तो चार चांद तो लगते ही हैं, लेकिन इससे पर्व की शुभता भी बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी खास अवसर पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है. चाहे ईद हो या दिवाली या फिर अखंड सौभाग्य का पर्व, महिलाएं अक्सर सोलह श्रृंगार करने के साथ-साथ अपने हाथों-पैरों में मेहंदी रचाती हैं. ऐसे में ये सिंपल मेहंदी डिजाइन्स आपके बेहद काम आ सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

