Simple Mehndi Designs 2024 Photos: इन सिंपल मेहंदी डिजाइन्स को अपने हाथों पर रचाकर फेस्टिव सीजन्स को बनाएं खास, देखें मनमोहक पैटर्न्स
मेहंदी में कई तरह के पारंपरिक और अट्रैक्टिव डिजाइन्स होते हैं, कुछ महिलाएं हाथों पर अरबी स्टाइल वाली मेहंदी रचाना पसंद करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं ट्रेडिशनल फुल हैंड मेहंदी से अपने हाथों की सुंदरता में निखार लाना पसंद करती हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सिंपल मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आसानी से आप कुछ ही मिनटों में अपने हाथों पर रचाकर अपने फेस्टिव सीजन को स्पेशल बना सकती हैं.
Simple Mehndi Designs 2024 Photos: इसमें कोई दो राय नहीं है कि मेहंदी (Mehandi) का सुर्ख लाल रंग महिलाओं के श्रृंगार में चार चांद लगा देता है. खासकर, किसी तीज, त्योहार या खास मौकों पर अधिकांश महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी (Mehndi) रचाती हैं. मेहंदी के सुर्ख लाल रंग से हथेलियों की सुंदरता में तो चार चांद तो लगते ही हैं, लेकिन इससे पर्व की शुभता भी बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी खास अवसर पर मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है. चाहे ईद हो या दिवाली या फिर अखंड सौभाग्य का पर्व, महिलाएं अक्सर सोलह श्रृंगार करने के साथ-साथ अपने हाथों-पैरों में मेहंदी रचाती हैं. इसके लिए वो कई दिन पहले से ही इंटरनेट पर सिंपल मेहंदी डिजाइन्स (Simple Mehndi Designs) की तलाश में जुट जाती हैं.
मेहंदी में कई तरह के पारंपरिक और अट्रैक्टिव डिजाइन्स होते हैं, कुछ महिलाएं हाथों पर अरबी स्टाइल वाली मेहंदी रचाना पसंद करती हैं, जबकि कुछ महिलाएं ट्रेडिशनल फुल हैंड मेहंदी से अपने हाथों की सुंदरता में निखार लाना पसंद करती हैं. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं सिंपल मेहंदी डिजाइन्स, जिन्हें आसानी से आप कुछ ही मिनटों में अपने हाथों पर रचाकर अपने फेस्टिव सीजन को स्पेशल बना सकती हैं. यह भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs 2024 Photos: किसी भी मौके पर अपने हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन्स
ट्रेडिशनल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

पीकॉक स्टाइल ब्यूटीफुल मेहंदी

फूल-पत्तियों वाली मनमोहक डिजाइन

सिंपल और असान मेहंदी डिजाइन

सिंपल और ईजी मेहंदी डिजाइन

बैक हैंड के लिए ट्रेडिशनल मेहंदी

पारंपरिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

खूबसूरत और मनमोहक डिजाइन

बहरहाल, हिंदू हो या मुसलमान सभी महिलाएं किसी खुशी के मौके या फिर त्योहारों के अवसर पर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं. घर की महिलाएं और लड़कियां अपने पर्वों को सेलिब्रेट करने के लिए अगर हाथों पर मेहंदी नहीं रचाती हैं तो ऐसा लगता है जैसे उनके त्योहार और श्रृंगार में कोई कमी सी रह गई है. कुछ महिलाएं पार्लर जाकर मेहंदी लगवाती हैं तो कुछ घर पर खुद से मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. ऐसी महिलाएं इन सिंपल मेहंदी डिजाइन्स की मदद ले सकती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

