Sawan Somvar 2024 Messages: शुभ सावन सोमवार! प्रियजनों को भेजें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, Facebook Greetings और SMS
सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए धरती पर अपने भक्तों के बीच आते हैं. सावन सोमवार को शिव पूजन के साथ-साथ भक्त एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एसएमएस को प्रियजनों संग शेयर करके उनसे शुभ सावन सोमवार कह सकते हैं.
Sawan Somvar 2024 Messages in Hindi: सावन का महीना (Sawan Month) भगवान शिव (Bhagwan Shiv) को अत्यंत प्रिय है, इसलिए तमाम शिवभक्तों को इस पवित्र महीने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव एकमात्र ऐसे देव हैं, जो भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है और सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar) भी इसी दिन पड़ रहा है, जबकि इस महीने का समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, जबकि सावन में सोमवार पड़ने से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर महादेव की विधि-विधान से उपासना करते हैं.
प्रचलित मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए धरती पर अपने भक्तों के बीच आते हैं. सावन सोमवार को शिव पूजन के साथ-साथ भक्त एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई भी देते हैं. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और एसएमएस को प्रियजनों संग शेयर करके उनसे शुभ सावन सोमवार कह सकते हैं.





ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. सावन सोमवार के दिन जल, गंगाजल, बिल्व पत्र, दूध, गंगाजल, धतूरा, पुष्प, पंचामृत इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. माना जाता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की पूजा करने के साथ ही दान-पुण्य करने से बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का फल प्राप्त होता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

