त्योहार

Sawan Somvar 2024 HD Images: हैप्पी सावन सोमवार! महादेव के इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers को भेजकर दें बधाई

सावन का पावन महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस महीने जो भी भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, भोलेबाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन सोमवार शिवभक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, ऐसे में आप महादेव के इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को हैप्पी सावन सोमवार कहकर बधाई दे सकते हैं.

Sawan Somvar 2024 HD Images: हैप्पी सावन सोमवार! महादेव के इन शानदार WhatsApp Stickers, GIF Greetings, Wallpapers को भेजकर दें बधाई
सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

Sawan Somvar 2024 HD Images: सावन महीने (Sawan Month) की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के तमाम शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'ओम् नम: शिवाय' के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं सावन की शुरुआत के साथ ही हर कोई भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. 22 जुलाई 2024 से शुरु होकर सावन का महीना 19 अगस्त 2024 को खत्म होगा, लेकिन यहां इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि सावन महीने की शुरुआत सावन सोमवार (Sawan Somvar) के साथ ही हो रही है. इस दिन शिवभक्त व्रत रखकर शिव मंदिर (Shiv Temples) में शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. सदियों से ऐसी मान्यता चली आ रही है कि सावन के हर सोमवार को व्रत रखकर शिव जी की उपासना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है, इसलिए स्त्री और पुरुष दोनों ही भगवान शिव की उपासना करते हैं. इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना से इस व्रत को करती हैं.

सावन का पावन महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इस महीने जो भी भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, भोलेबाबा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन सोमवार शिवभक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, ऐसे में आप महादेव के इन शानदार एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स को भेजकर अपनों को हैप्पी सावन सोमवार कहकर बधाई दे सकते हैं.

1- ​सावन सोमवार की हार्दिक बधाई

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

2- सावन सोमवार की शुभकामनाएं

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

4- सावन सोमवार 2024

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

5- शुभ सावन सोमवार

सावन सोमवार 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि सावन महीने के सोमवार को भक्त व्रत रखकर शिवालयों में जाते हैं, फिर जल, गंगाजल, दूध, दही, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, चंदन और धूप-दीप इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक व पूजन करते हैं. ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार को शिवलिंग के साथ समस्त शिव परिवार की पूजा करने से भक्तों का कल्याण होता है. ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है, घर-परिवार से सारे क्लेश दूर होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).