Sawan Somvar 2021 Wishes: कल है सावन का पहला सोमवार, अपनों के साथ इन हिंदी Facebook Messages, WhatsApp Status के जरिए दें बधाई
आज सावन का पहला सोमवार है जो शिव भक्तों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है. देश के तमाम शिवालयों में ओम् नम: शिवाय और हर-हर महादेव के मंत्र गूंज रहे हैं. इस अति पावन अवसर पर आप अपनों को बधाई न दें ऐसा कैसे हो सकता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी विशेज, फेसबुक मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं.
Sawan Somvar 2021 Wishes in Hindi: सावन का महीना (Sawan Month) भगवान शिव (Lord Shiva) को अतिप्रिय है और सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व बताया जाता है. कल (26 जुलाई 2021) सावन महीने का पहला सोमवार है. सावन मास की शुरुआत होते ही भक्तों पर शिव भक्ति की खुमारी छाने लगती है और सावन सोमवार (Sawan Somvar) को देश के तमाम शिवालयों में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूरी निष्ठा और श्रद्धाभाव से पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इसके साथ ही भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. शिव के प्रसन्न होने मात्र से भक्तों के सारे कष्ट दूर होने लगते हैं.
कल सावन का पहला सोमवार है जो शिव भक्तों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है. देश के तमाम शिवालयों में ओम् नम: शिवाय और हर-हर महादेव के मंत्र गूंज रहे हैं. इस अति पावन अवसर पर आप अपनों को बधाई न दें ऐसा कैसे हो सकता है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी विशेज, फेसबुक मैसेजेस, वॉट्सऐप स्टेटस, ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं.
1- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्||
हैप्पी सावन सोमवार

2- है हाथ में डमरू उनके,
और काल नाग हैं साथ,
है जिसकी लीला अपरंपार,
वो हैं भोलेनाथ...
हैप्पी सावन सोमवार

3- मन छोड़ व्यर्थ की चिंता,
तू शिव का नाम लिए जा,
शिव अपना काम करेंगे,
तू अपना काम किए जा...
हैप्पी सावन सोमवार

4- आज है सावन सोमवार,
करिए भोले भंडारी का जाप,
उनके जाप से धुलते हैं सारे पाप,
मिलता है भोलेबाबा का आशीर्वाद.
हैप्पी सावन सोमवार

5- अकाल मृत्यु वो मरे,
जो काम करे चाण्डाल का,
काल उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त हो महाकाल का.
हैप्पी सावन सोमवार

सावन सोमवार का व्रत रखने के कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. अविवाहित कन्याओं को इस व्रत के प्रभाव से उत्तम वर की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि सावन सोमवार के व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट होते हैं और पुण्यफलों की प्राप्ति होती है. इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलकारा मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

