त्योहार

Sawan Putrada Ekadashi 2025 Wishes: शुभ सावन पुत्रदा एकादशी! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings

पुत्रदा एकादशी को लेकर मान्यता है कि इस दिन वैवाहिक दंपति को व्रत रखना चाहिए और विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इससे संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है, इसके साथ ही भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस बेहद पावन अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उनसे शुभ सावन पुत्रदा एकादशी कह सकते हैं.

Sawan Putrada Ekadashi 2025 Wishes: शुभ सावन पुत्रदा एकादशी! प्रियजनों संग शेयर करें ये भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings
सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

Sawan Putrada Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: सावन मास (Sawan Maas) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सावन पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi) का व्रत किया जाता है, जिसे पवित्रा एकादशी (Pavitra Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है. संतान की प्राप्ति और उसकी रक्षा के लिए इस व्रत को साल में दो बार रखा जाता है. पहली पुत्रदा एकादशी सावन मास में आती है, जबकि दूसरी पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष मास में रखा जाता है. सावन महीने की पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व बताया जाता है, क्योंकि एक तरफ जहां लोग सावन में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की उपासना करते हैं तो वहीं एकादशी भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) को समर्पित है. ऐसे में सावन पुत्रदा एकादशी पर भक्तों को भगवान शिव और श्रीहरि दोनों की कृपा प्राप्त करने का मौका मिलता है. इस साल सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत उदयातिथि के अनुसार 5 अगस्त 2025 को रखा जा रहा है.

पुत्रदा एकादशी को लेकर मान्यता है कि इस दिन विवाहित दंपति को व्रत रखना चाहिए और विधि-विधान से पूजन करना चाहिए. इससे संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है, इसके साथ ही भगवान विष्णु और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में इस बेहद पावन अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपनों संग शेयर करके उनसे शुभ सावन पुत्रदा एकादशी कह सकते हैं.

1- विष्णु जिनका नाम हो,
वैकुंठ जिनका धाम हो,
पुत्रदा एकादशी के शुभ अवसर पर,
श्रीहरि को शत-शत प्रणाम.
शुभ सावन पुत्रदा एकादशी

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

2- ॐ लक्ष्मी नारायण नमो नम:
जो दंपति श्रद्धापूर्वक पुत्रदा एकादशी का व्रत रखते हैं,
उन्हें श्री विष्णु की कृपा से संतान,
धन-संपदा का सुख प्राप्त होता है.
शुभ सावन पुत्रदा एकादशी

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ताल बजे और बजे मृदंगा,
बजे श्रीहरि की वीणा,
करें विष्णु की जय-जयकार,
पुत्रदा एकादशी पर करें उनके गुणगान.
शुभ सावन पुत्रदा एकादशी

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

4- सावन पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर,
भगवान विष्णु आपके सभी पापों का नाश करें.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
शुभ सावन पुत्रदा एकादशी

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

5- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥
शुभ सावन पुत्रदा एकादशी

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 (Photo Credits: File Image)

ऐसी मान्यता है कि जो दंपत्ति संतान सुख से वंचित हैं या फिर जिन्हें विवाह के काफी समय बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हुई है, उन्हें सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए. पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान दोष मिटता है और उसे संतान की प्राप्ति होती है, जिनकी संतान है वो अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना से इस व्रत को करते हैं. इसके साथ ही कहा जाता है कि सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को वाजपेयी यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).