Saraswati Puja 2025 Wishes: सरस्वती पूजा के इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes को भेजकर दें शुभकामनाएं

बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की इस पावन तिथि से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है. यह साल का एक ऐसा अबूझ मुहूर्त होता है, जिसे विद्या आरंभ, शिक्षा या कला से जुड़ी चीजों को शुरु करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस बेहद पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेसेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपनों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

Saraswati Puja 2025 Wishes in: बसंत पंचमी के दिन त्रिदेवियों में शुमार मां सरस्वती (Maa Saraswati) की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि उनकी उपासना से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) का पर्व मनाया जाता है, जिसे श्री पंचमी (Shri Panchami), बसंत पंचमी (Basant Panchami), माघ पंचमी (Magh Panchami) और वसंत पंचमी (Vasant Panchami) के नाम से भी जाना जाता है.  ऐसी मान्यता है कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करते हैं. इस साल सरस्वती पूजा का उत्सव 2 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है.

बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की इस पावन तिथि से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है. यह साल का एक ऐसा अबूझ मुहूर्त होता है, जिसे विद्या आरंभ, शिक्षा या कला से जुड़ी चीजों को शुरु करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस बेहद पावन अवसर पर आप इन भक्तिमय विशेज, वॉट्सऐप मैसेसेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स को भेजकर अपनों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- वीणा लेकर हाथ में,
सरस्वती हो आपके साथ में,
मिले मां का आशीर्वाद आपको हर दिन,
हर बार हो मुबारक आपको,
सरस्वती पूजा का ये दिन.
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

2- कमल पुष्प पर आसीत मां,
देती हैं ज्ञान का सागर,
मां कहती कीचड़ में भी कमल बनो,
अपने कर्मों से महान बनो.
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

3- इस बसंत पंचमी मां सरस्वती,
आपको हर वो विद्या दें जो आपके पास नहीं है,
जो है उस पर चमक दें,
जिससे आपकी दुनिया चमक उठे.
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

4- मां सरस्वती का बसंत है त्योहार,
आपके जीवन में आए सदा बहार,
सरस्वती द्वार आपके विराजे हर पल,
हर काम आपका हो जाए सफल…
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

5- मां सरस्वती का वरदान हो आपको,
हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त,
जिंदगी में सफलता हमेशा मिले आपको.
सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

सरस्वती पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

सरस्वती पूजा के दिन कई लोग व्रत रखकर विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करते हैं. मां सरस्वती की पूजा के लिए इस सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर पीले रंग के वस्त्र धारण करें, फिर एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें. अब उन्हें पीले वस्त्र, पीला चंदन, हल्दी-केसर, पीले अक्षत, पीले पुष्प और पीले रंग की मिठाई अर्पित करते हुए धूप-दीप प्रज्जवलित करके विधि-विधान से पूजा करें. पूजा के दौरान मां सरस्वती के मंत्रों का जप करें और आखिर में उनकी आरती करके उनसे ज्ञान, बुद्धि, कला, संगीत इत्यादि में सफलता प्राप्त करने की कामना करें.

Share Now

Tags

Basant Panchami Basant Panchami 2025 Happy Basant Panchami Happy Basant Panchami 2025 Happy Saraswati Puja Happy Saraswati Puja 2025 saraswati Puja Saraswati Puja 2025 Saraswati Puja 2025 Sanskrit Wishes Saraswati Puja Greetings Saraswati Puja HD Images Saraswati Puja Hindi Messages Saraswati Puja Hindi Wishes Saraswati Puja Quotes Saraswati Puja Sanskrit Messages Saraswati Puja Sanskrit Shlokas Saraswati Puja Sanskrit Wishes Saraswati Puja SMS Saraswati Puja Wallpapers Vasant Panchami Vasant Panhami 2025 बसंत पंचमी बसंत पंचमी 2025 वसंत पंचमी वसंत पंचमी 2025 सरस्वती पूजा सरस्वती पूजा 2025 सरस्वती पूजा एचडी इमेजेस सरस्वती पूजा एसएमएस सरस्वती पूजा की बधाई सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं सरस्वती पूजा कोट्स सरस्वती पूजा ग्रीटिंग्स सरस्वती पूजा वॉलपेपर्स सरस्वती पूजा शुभकामना संदेश सरस्वती पूजा संस्कृत कोट्स सरस्वती पूजा संस्कृत मैसेजेस सरस्वती पूजा संस्कृत विशेज सरस्वती पूजा हिंदी मैसेजेस सरस्वती पूजा हिंदी विशेज हैप्पी बसंत पंचमी हैप्पी बसंत पंचमी 2025 हैप्पी सरस्वती पूजा हैप्पी सरस्वती पूजा 2025

\