त्योहार

Ratha Saptami 2024 Wishes: रथ सप्तमी के इन शानदार हिंदी WhatsApp Greetings, Quotes, Facebook Messages के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले भक्त किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, फिर सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान-पुण्य जैसे कर्म करते हैं. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को उत्तम आरोग्य की प्राप्ति होती है, इसलिए इसे आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स, कोट्स, फेसबुक मैसेजेस को भेजकर प्रियजनों को रथ सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Ratha Saptami 2024 Wishes: रथ सप्तमी के इन शानदार हिंदी WhatsApp Greetings, Quotes, Facebook Messages के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

Ratha Saptami 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव को समर्पित रथ सप्तमी का पर्व हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. इस साल रथ सप्तमी (Ratha Saptami) 16 फरवरी 2024 को मनाई जा रही है. मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर सूर्य देव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे, इसलिए इसे रथ सप्तमी कहा जाता है. इसके अलावा रथ सप्तमी को माघ सप्तमी (Magh Saptami), माघ जयंती (Magh Jayanti), सूर्य जयंती (Surya Jayanti), आरोग्य सप्तमी (Aarogya Saptami) और अचला सप्तमी (Achala Saptami) जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है. जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम आरोग्य, मान-सम्मान और संतान की चाह रखने वाले इस दिन व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और विधिवत उनकी उपासना करते हैं.

रथ सप्तमी के दिन सूर्योदय से पहले भक्त किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, फिर सूर्य देव को अर्घ्य देकर दान-पुण्य जैसे कर्म करते हैं. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को उत्तम आरोग्य की प्राप्ति होती है, इसलिए इसे आरोग्य सप्तमी भी कहा जाता है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप ग्रीटिंग्स, कोट्स, फेसबुक मैसेजेस को भेजकर प्रियजनों को रथ सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति,

यही है सूर्य देव को प्रसन्न करने की शक्ति.

रथ सप्तमी की शुभकामनाएं

रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

2- रथ सप्तमी का पर्व आए बनकर उजाला,

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला,

यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला.

रथ सप्तमी की शुभकामनाएं

रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

3- खुशियों का त्योहार आया है,

सूर्य देव से सब जगमगाया है,

खेत-खलिहान धन और धान,

यूं ही बनी रहे हमारी शान.

रथ सप्तमी की शुभकामनाएं

रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

4- मंदिर की घंटी, आरती की थाली,

नदी के किनारे सूरज की लाली,

जिंदगी में आए खुशियों की बहार,

मुबारक हो आपको रथ सप्तमी का त्योहार.

रथ सप्तमी की शुभकामनाएं

रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

5- पालनहार हैं जो विश्व के,

साथ घोड़ों की करते हैं जो सवारी,

न कभी झुके न ही कभी रुके,

ऐसे सूर्य देव आपको सुख-समृद्धि दें.

रथ सप्तमी की शुभकामनाएं

रथ सप्तमी 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि सूर्य देव इस संसार के एक ऐसे देवता है, जो साक्षात अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. सूर्य देव की जयंती के तौर पर मनाई जाने वाली रथ सप्तमी पर उनकी उपासना करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है, नि:संतान दंपत्तियों को संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है. कहा जाता है कि रथ सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को सात प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).