त्योहार

Ramzan Eid Mubarak 2025 Messages: ईद-अल-फितर मुबारक! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS

ईद-उल-फितर को रमजान के मुकद्दस महीने के समापन के साथ चांद का दीदार करने के बाद मनाया जाता है. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का पर्व दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए लोग इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए प्रियजनों से ईद-अल-फितर मुबारक कह सकते हैं.

Ramzan Eid Mubarak 2025 Messages: ईद-अल-फितर मुबारक! प्रियजनों संग शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

Ramzan Eid Mubarak 2025 Messages in Hindi: माह-ए-रमजान में पूरे एक महीने तक रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करने के बाद रमजान ईद का त्योहार मनाया जाता है. ईद के पर्व को त्याग और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है. इस साल रमजान ईद का त्योहार 31 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है. रमजान ईद (Ramzan Eid) को ईद-उल-फितर (Eid ul-Fitr), ईद-अल-फितर (Eid al-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) भी कहा जाता है. इस दिन अल्लाह की इबादत करने के साथ-साथ फितरा करने का भी विशेष महत्व होता है. जकात की तरह ही ईद के दिन जकात अल-फितर किया जाता है. फितरा में सवा दो किलो गेहूं या फिर उसके बराबर पैसे गरीबों या जरूरतमंदों को दान किया जाता है. इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान के पाक महीने में उल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और उनकी हर दुआ कुबूल होती है, इसलिए अधिकांश मुसलमान माह-ए-रमजान में रोजा रखकर अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में गुजारते हैं.

ईद-उल-फितर को रमजान के मुकद्दस महीने के समापन के साथ चांद का दीदार करने के बाद मनाया जाता है. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, शव्वाल महीने (10वां महीना) के पहले दिन ईद का पर्व दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है, इसलिए लोग इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, फोटो एसएमएस के जरिए प्रियजनों से ईद-अल-फितर मुबारक कह सकते हैं.

1- सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ मुबारक हो ईद.
ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

2- रमजान में ना मिल सके,
ईद में नजरें ही मिला लूं,
हाथ मिलाने से क्या होगा,
सीधा गले से लगा लूं.
ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

3- ये दुआ मांगते हैं हम आज के दिन,
बाकी न रहे कोई गम आज के दिन,
आपके आंगन में उतरे खुशियों भरा चांद,
और महकता रहे फूलों का चमन आज के दिन.
ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

4- ऐ रूठे हुए दोस्त मुझे बस इतना बता दे,
क्या मुझसे गले मिलने का अब मन नहीं होता,
बच्चों की तरह दौड़ कर आ सीने से लग जा मेरे,
ये ईद का दिन है, इस दिन कोई दुश्मन नहीं होता.
ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

5- समुद्र को उसका किनारा मुबारक,
चांद को उसका सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
और आपको ईद का त्योहार मुबारक.
ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि ईद को रोजा के पूरा होने का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि माह-ए-रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग 29 या फिर 30 रोजे रखते हैं, फिर ईद के चांद का दीदार करने के बाद अपने रोजे का समापन करते हैं. इस पर्व की खुशियों का जश्न मनाने के लिए लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, लोगों के घरों में मीठी सेवइयों के साथ स्वादिष्ट व लजीज पकवान बनाए जाते हैं. इस दिन अल्लाह की इबादत करने के बाद फितरा देने की रस्म अदा की जाती है, जिसे रोजा का सदका माना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).