त्योहार

Ramzan Eid Mubarak 2024 Wishes: रमजान ईद की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें मुबारकबाद

ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के पूरे महीने सुबह से शाम तक रखे जाने वाले रोजे की समाप्ति और शव्वाल महीने की शुरुआत का प्रतीक है. इस पर्व को दुनिया भर के मुसलमान बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को रमजान ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

Ramzan Eid Mubarak 2024 Wishes: रमजान ईद की इन हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें मुबारकबाद
ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

Eid al-Fitr Mubarak 2024 Wishes in Hindi: रमजान के मुकद्दस महीने में पूरे 29 या 30 दिन के रोजे के बाद जब शव्वाल (Shawwal) का चांद आसमान में नजर आता है तो दुनिया भर के मुसलमानों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है. ईद के चांद का दीदार होते ही हर मुसलमान रमजान ईद (Ramzan Eid) के जश्न में सराबोर हो जाता है, जिसे ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr), ईद-अल-फितर (Eid-al-Fitr) और मीठी ईद (Meethi Eid) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल चांद के दीदार के बाद 11 अप्रैल 2024 को ईद मनाई जा रही है. दरअसल, हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नमाज अदा करते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर लोग ईद मुबारक (Eid Mubarak) कहते हैं.

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-फितर माह-ए-रमजान के पूरे महीने सुबह से शाम तक रखे जाने वाले रोजे की समाप्ति और शव्वाल महीने की शुरुआत का प्रतीक है. इस पर्व को दुनिया भर के मुसलमान बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपने प्रियजनों को रमजान ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

1- हर मंजिल आपके पास आ जाए,

हर दुख-दर्द आपसे दूर हो जाए,

इस ईद पर हम करते हैं ये दुआ कि,

आप पर खुशियों की बौछार हो जाए.

ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

2- ईद का त्योहार आया है,

खुशियां अपने संग लाया है,

खुदा ने दुनिया को महकाया है,

देखो फिर से ईद का त्योहार आया है.

ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

3- दीपक में अगर नूर ना होता,

तन्हा दिल यूं मजबूर ना होता,

मैं आपको ईद मुबारक कहने जरूर आता,

अगर आपका घर इतना दूर ना होता.

ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

4- तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,

हो आपका मुकद्दर इतना रोशन,

कि आमीन कहने से पहले ही,

आपकी हर दुआ कुबूल हो जाए.

ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

5- चांद से रोशन हो त्योहार तुम्हारा,

खुशी से भर जाए आंगन तुम्हारा,

हर शिकायत हो दूर तुम्हारी,

ईद पर बस यही है दुआ हमारी.

ईद-उल-फितर मुबारक

ईद-उल-फितर मुबारक 2024 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि माह-ए-रमजान में पूरे एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है, इसलिए इसे रोजा खोलने का पर्व भी माना जाता है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, महिलाएं सजने-संवरने के साथ-साथ अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं. इस दिन गरीबों को जकात और बच्चों को ईदी दी जाती है. ईद के त्योहार में मिठास घोलने के लिए घर में सेवइयों के साथ-साथ ईद के कई पारंपरिक व लजीज पकवान बनाए जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).