त्योहार

Ramabai Ambedkar Jayanti 2024 Wishes: रमाबाई आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए लोगों ने किया याद

भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की पत्नी रमाबाई आंबेडकर की आज जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए उनकी जयंती की बधाई दे रहे हैं.

Ramabai Ambedkar Jayanti 2024 Wishes: रमाबाई आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए लोगों ने किया याद
रमाबाई आंबेडकर जयंती 2024 (Photo Credits: File Image)

Ramabai Ambedkar Jayanti 2024 Wishes: भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर (Dr. Baba Saheb Ambedkar) की पत्नी रमाबाई आंबेडकर (Ramabai Ambedkar) की आज जयंती मनाई जा रही है. उनका जन्म 7 फरवरी 1898 को महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव दभोल में रहने वाले गरीब दलित परिवार में हुआ था. उन्हें रमई या माता राम भी कहा जाता था. उनके पिता का नाम भीकू धात्रे और माता का नाम रुक्मिणी था. उनके पिता कुली का काम करते थे, वे दाभोल बंदरगाह से मछली की टोकरी को बाजार तक ढोकर लाते थे, जिससे पूरे परिवार की आजीविका चलती थी. सन 1906 में महज 9 साल की उम्र में उनकी शादी बाबा साहेब से हुई थी, उस वक्त बाबा साहेब 15 साल के थे. अपने पति भीमराव आंबेडकर को रमाबाई प्यार से साहेब कहकर बुलाती थीं.

उन्होंने अपने पति बाबा साहेब आंबेडकर के महत्वकांक्षाओं का न सिर्फ समर्थन किया, बल्कि उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया. रमाबाई आंबेडकर की जयंती के इस खास अवसर पर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स के जरिए लोग उन्हें याद कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं ट्वीट्स पर...

नितिन गडकरी ने दी बधाई

रमाबाई आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं

रमाबाई आंबेडकर को कोटि-कोटि नमन

पंकजा मुंडे ने रमाबाई आंबेडकर को किया याद

रमाबाई आंबेडकर जयंती की बधाई

रमाबाई आंबेडकर को नमन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).